Sagittarius Horoscope 2025: धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है, जो स्वतंत्रता, साहस और ज्ञान की खोज का प्रतीक है। धनु राशि के जातक उत्साही, आशावादी और साहसी होते हैं। इसके अलावा धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति माने जाते हैं, जो विवाह, संतान और ज्ञान के कारक ग्रह है। गुरु के प्रभाव से इन राशि वालों को करियर में सफलता, वैवाहिक सुख और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। वहीं गुरु की विशेष प्रभाव से धनु राशि वालों के लिए साल 2025 के शेष माह कैसे रहेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं।
Sagittarius Horoscope 2025: साल 2025 के खत्म होने में 4 माह बाकी, जानिए धनु राशि के लिए कैसे बीतेंगे दिन
Dhanu Rashifal 2025: धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति माने जाते हैं, जो विवाह, संतान और ज्ञान के कारक ग्रह है। गुरु के प्रभाव से इन राशि वालों को करियर में सफलता, वैवाहिक सुख और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर 2025: उन्नति और संयम का माह
मूल राशिफल:
धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। अधिक मानसिक परिश्रम से बचना होगा। यह महीना संघर्ष के पश्चात उन्नति कारक होगा। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक पक्ष अच्छा होगा। महीने की शुरुआत में मित्रों के माध्यम से फायदा होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक निर्णय लेना होगा। किसी से उधार ना लें। आपकी जमा पूंजी कुछ अच्छे कार्यों में खर्च हो सकती है। चटपटे व्यंजनों से खुद को बचाना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई बहनों के साथ परस्पर संबंधों में गड़बड़ी हो सकती है।
क्रोध पर नियंत्रण रखें। भूमि और मकान से जुड़े मामलों में यह महीना लाभकारी साबित हो सकता है। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। आपके मन में परोपकारी भावनाओं का उदय होगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की दृष्टि से स्थिति अनुकूल है। पढ़ाई के क्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में चली आ रही समस्याओं को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष को नियंत्रण में रखें। शत्रुओं से सावधान रहें।
विस्तार:
सितंबर 2025 में, बृहस्पति और मंगल की अनुकूल स्थिति आपके लिए उन्नति और समृद्धि का माहौल बनाएगी। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी, और मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और उधार लेने से बचें। जमा पूंजी का उपयोग सकारात्मक कार्यों में होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर चटपटे भोजन से परहेज करें। परिवार में भाई-बहनों के साथ छोटे-मोटे मतभेद संवाद से सुलझाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। संपत्ति और मकान से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। तीर्थ यात्रा और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परोपकारी भावनाएं आपको सम्मान दिलाएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों में समस्याएं हो सकती हैं, और संतान पक्ष को लेकर सावधानी बरतें। शत्रुओं से सजग रहें।
- बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और केसर का तिलक लगाएं।
- स्वास्थ्य के लिए रोज सुबह 10 मिनट सूर्य नमस्कार करें।
- परिवार और प्रेम संबंधों में शांति के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं।
- पढ़ाई और संपत्ति में सफलता के लिए बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
अक्तूबर 2025: लाभ और सावधानी का माह
मूल राशिफल:
धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में अत्यधिक लाभदायक रहने वाला है। आपको इस महीने विवाद की स्थिति से बचना होगा। मित्रों के साथ कार्य करने से फायदा होगा। लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने की योग बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पूंजी निवेश सोच समझकर करना चाहिए। समय एवं स्थिति को देखकर ही निर्णय लेना होगा। संघर्ष के बाद प्रमुख कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा बनाए रखें। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साहस और धैर्य में वृद्धि होगी।
साहित्य और संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मकान संबंधी कार्यों में शीघ्रता से निर्णय नहीं लेना है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में मान प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहें। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन कम लगेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुल जाएंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सावधानी रखें। इस संबंध में किसी पर भी शीघ्र विश्वास नहीं करें। पति-पत्नी के बीच सहयोग बना रहेगा। एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। पूजा पाठ में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष होने की संभावना दिखाई दे रही है।