शनि महाराज इन दिनों मंगल की वृश्चिक राशि में चल रहे हैं। इस राशि में चलते हुए शनि महाराज अब 13 अगस्त तक उलटी चाल चलेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार क्रूर ग्रह जब उलटी चाल चलते हैं तो इनकी क्रूरता और बढ़ जाती है। ऐसे में अगस्त तक का समय भारत सहित दुनिया के दूसरे देशों के लिए कई मामलों में कष्टकारी रह सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 'शनि वक्रे दुर्भिक्षं च राज्ञां युद्धं परस्परम। रूण्ड मुण्ड च मेदिनीम्।।' यानी सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों में परस्पर टकराव व खिंचातानी बढ़ेगी। सत्तारूढ दलों के सदस्यों में भी आपसी टकराव बढ़ सकता है। बढ़ती महंगाई से जन आंदोलन हो सकता है। देश के कई भागों में अकाल और सूखे जैसी स्थिति बनेगी। देश और सीमावर्ती क्षेत्रों में युद्ध जैसे हालात बनेंगे।
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
शनि चल रहे हैं वक्री चाल, अगस्त महीने तक किसे करेंगे परेशान किस राशि पर होंगे मेहरबान
विज्ञापन
विज्ञापन