Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

January Rashifal 2026: जनवरी में इन राशियों का बढ़ेगा गुडलक, नौकरी से लेकर निवेश तक होगा मनचाहा लाभ

Wed, 10 Dec 2025 03:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 10 Dec 2025 03:58 PM IST
सार

January Lucky Zodiac: जनवरी में ग्रहों के विशेष संयोग से कुछ राशियों को लाभ होने की संभावनाएं है। इन जातकों को घर और बाहर दोनों जगह भाग्य का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
rashifal 2026 know January Lucky Zodiac Sign name in hindi
January Lucky Zodiac - फोटो : अमर उजाला

January Lucky Zodiac: जनवरी कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस माह ग्रहों की विशेष कृपा जातकों पर रहने वाली है। बता दें, साल 2026 का प्रारंभ प्रदोष व्रत के शुभ योग के साथ हो रहा है। इसके अलावा जनवरी में गुरु मिथुन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। वहीं शुक्र ग्रह धनु राशि में विराजमान रहेंगे। इस माह लक्ष्मी-नारायण योग और शुक्रादित्य योग का निर्माण भी होगा। साथ ही चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करते हुए अन्य ग्रहों के साथ राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को इससे लाभ मिलने की संभावनाएं अधिक रहेंगी। इन जातकों को नौकरी, निवेश और प्रेम में मनचाही सूचना मिल सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Guru Gochar 2026: इन 4 राशियों 4 राशियों पर बरसेगा धन, मिलेगा धन और मान-सम्मान

Trending Videos
rashifal 2026 know January Lucky Zodiac Sign name in hindi
बैंक बैलेंस में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस माह आप नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए प्लानिंग करेंगे। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आपके लक्ष्य समय के साथ पूरे होंगे। आप कुछ नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। साथ ही आपको अपनी मेहनत के चलते मुनाफा प्राप्त होने के योग है। इसके अलावा अपने सहयोगियों के साथ किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। हालांकि, सामाजिक स्तर पर आपके संबंध पहले से और मजबूत होंगे। बैंक बैलेंस में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस माह आप नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए प्लानिंग करेंगे।

Shani Sade Sati in 2026: नववर्ष में मेष समेत इन 2 राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, 2027 तक रहें सावधान

rashifal 2026 know January Lucky Zodiac Sign name in hindi
धनु राशि वाले नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं। भाग्य का भी आपको जीवन का भरपूर लाभ मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए जनवरी माह नए अवसर लेकर आया है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ देखने को मिलेगा और नए-नए कार्यों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका जीवन सुख समृद्धि से भरा होगा। आप कोई घर खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों और सहयोगियों की मदद से आप हर चुनौती का सामना कर पाएंहे। धनु राशि वाले नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं। भाग्य का भी आपको जीवन का भरपूर लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग प्रबल हैं।

Year Ender 2025: साल समाप्त होने में कुछ दिन बाकी, जानिए किन राशियों के लिए रहा 2025 कष्टकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2026 know January Lucky Zodiac Sign name in hindi
बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट आप लेकर आएंगे। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों का भाग्योदय होने के योग है। आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, वह मनचाहे तरीके से पूर्ण होगा। साथ ही शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इस समय संपत्ति खरीदने या उससे लाभ प्राप्त करने के योग भी प्रबल रहेंगे। आपके मेहनत और प्रयास का फल आपको मिलने लगेगा। नौकरी के लिए अगर कहीं अप्लाई किया था, तो वहां कामयाबी मिलेगा। कोई बड़ा निवेश आप साल के प्रारंभ में करेंगे। आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट आप लेकर आएंगे। मीडिया या संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने के योग हैं।

Numerology predictions 2026: इन लोगों के लिए शानदार रहेगा साल 2026, जानें आपका मूलांक क्या कहता है


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed