फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल बाद बन रहा हंस और केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की का समय

Wed, 10 Dec 2025 03:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 10 Dec 2025 03:00 PM IST
सार

Guru Transit in Cancer: साल 2026 में गुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर केंद्र त्रिकोण और हंस राजयोग बनाएगा। जानिए कौन-सी तीन राशियों का भाग्य इस समय चमकेगा और उन्हें करियर, कारोबार और धन में विशेष लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
2026 Auspicious Rajyog Alert Hans and Kendra Trikon Rajyog to Boost Career and Income for These Zodiac Signs
हंस और केंद्र त्रिकोण राजयोग - फोटो : amar ujala

Kendra Trikon Rajyog: साल 2026 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ग्रहों के गोचर का वर्ष रहने वाला है, जिनमें गुरु ग्रह बृहस्पति भी शामिल हैं। खास बात यह है कि बृहस्पति इस साल अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव न केवल व्यक्तिगत जीवन बल्कि करियर, कारोबार और सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी देखने को मिलेगा। गुरु के इस गोचर से केंद्र त्रिकोण और हंस राजयोग बनेंगे, जो जीवन में विशेष अवसर और सफलता लेकर आएंगे।


Year Ender 2025: साल समाप्त होने में कुछ दिन बाकी, जानिए किन राशियों के लिए रहा 2025 कष्टकारी
हालांकि इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनका भाग्य इस समय विशेष रूप से चमक सकता है। इन राशियों के जातक करियर और कारोबार में तरक्की के साथ-साथ पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति का भी अनुभव करेंगे। आइए जानते हैं वो लकी राशियां, जिनके लिए 2026 का वर्ष खुशियों और सफलता का संदेश लेकर आने वाला है।
Shani Sade Sati in 2026: नववर्ष में मेष समेत इन 2 राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, 2027 तक रहें सावधान

2026 Auspicious Rajyog Alert Hans and Kendra Trikon Rajyog to Boost Career and Income for These Zodiac Signs
आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी केंद्र त्रिकोण और हंस राजयोग बेहद शुभ रहेगा। गुरु ग्रह इस समय आपकी कुंडली में लग्न स्थान पर गोचर करेंगे और छठे व बारहवें स्थान के स्वामी होने के कारण आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की और पदोन्नति के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। इस समय लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे और भाग्य आपके प्रयासों को सफल बनाने में मदद करेगा। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा, वहीं अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलने के भी योग हैं।

2026 Auspicious Rajyog Alert Hans and Kendra Trikon Rajyog to Boost Career and Income for These Zodiac Signs
नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए हंस और केंद्र त्रिकोण राजयोग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी राशि के इनकम और लाभ स्थान पर बन रहे हैं, जिससे आपके वित्तीय हालात मजबूत होंगे। इस समय आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है और नए-नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं, व्यापार करने वालों को अप्रत्याशित लाभ मिलने के साथ-साथ निवेश से भी अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। इस दौरान शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी जैसी चीज़ों में भी लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर यह समय धन की बचत और आर्थिक सुरक्षा के लिए भी अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
2026 Auspicious Rajyog Alert Hans and Kendra Trikon Rajyog to Boost Career and Income for These Zodiac Signs
व्यापारियों के लिए बड़े सौदे और महत्वपूर्ण अवसर मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर और कारोबार के लिहाज से बहुत शुभ रहने वाला है। हंस और केंद्र त्रिकोण राजयोग आपके कर्म भाव पर बन रहे हैं, जिससे आपके करियर में नया मोड़ आएगा और आपकी क्षमता और योग्यता खुलकर सामने आएगी। व्यापारियों के लिए बड़े सौदे और महत्वपूर्ण अवसर मिलने की संभावना है। शिक्षा और करियर से जुड़े अन्य अवसर भी इस समय प्रकट होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी संभव है। कुल मिलाकर यह समय तुला राशि वालों के लिए आर्थिक, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में सफलता और संतुलन लेकर आने वाला है।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed