फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2024 के शुरूआत में बुध करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा अपार धन

Wed, 13 Dec 2023 03:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Dec 2023 03:02 PM IST
विज्ञापन
rashifal 2024 new year budh gochar in kumbh rashi impact these zodiac planet
Budh Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। नया साल 2024 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार साल 2024 के शुरू होते ही कई बड़े-छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साल के शुरूआत में सभी ग्रहों के राजकुमार, बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध ग्रह माने जाने वाले बुध कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि और बुध ग्रह की आपस में मित्रता का भाव रहता है। साल के शुरूआत में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के ऊपर जरूर पड़ेगा। बुध के कुंभ राशि में परिवर्तन से 3 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ये राशियां हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
rashifal 2024 new year budh gochar in kumbh rashi impact these zodiac planet
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 के शुरू होने पर अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी राशि में यह गोचर आय की भाव में होने जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी। निवेश आदि की योजनाएं सफल रहेंगी। परिवार के लोगों का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग व्यापार में है उनके लिए आने वाला साल 2024 बहुत ही लाभप्रद रहेगा। 
rashifal 2024 new year budh gochar in kumbh rashi impact these zodiac planet
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल के शुरूआत में बुध ग्रह का गोचर बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आपकी कुंडली में नवम भाव में होगा। ऐसे में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके सभी तरह के कार्य जल्द ही पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। साल 2024 में इस राशि के जातकों को बहुत ही शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में उन्नति होगी और परिवार में कोई बड़ा धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2024 new year budh gochar in kumbh rashi impact these zodiac planet
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए साल के शुरूआत में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी कुंडली में बुध का गोचर धन और वाणी के भाव में होगा। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ की संभावना बन रही है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। जीवन में आर्थिक समृद्धि आएगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed