फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहु-शनि की युति इन राशि वालों के लिए शुभ, धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

Tue, 22 Apr 2025 01:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Apr 2025 01:47 PM IST
सार

पापी ग्रह राहु इस समय मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं वहीं कर्मफलदाता ग्रह शनिदेव इसी साल 29 मार्च को मीन राशि में गोचर हुए हैं।

विज्ञापन
Rahu Shani Conjunction Bring Good Luck For These Zodiac Sign Rahu Shani Yuti Positive Impact
राहु शनि युति - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों को शुभ तो कुछ को अशुभ माना गया है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और ये कभी मित्र ग्रहों के साथ तो कभी शत्रु ग्रहों के साथ युति करते हैं। ग्रहों की युति को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। युति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष रूप से पड़ता है। आपको बता दें इस समय कुछ ग्रहों की युति ऐसी भी बनी हुई है जिसे बहुत ही प्रभावशाली माना जा रहा है। पापी ग्रह राहु इस समय मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। और वहीं कर्मफलदाता ग्रह शनिदेव इसी साल 29 मार्च को मीन राशि में गोचर हुए हैं। इस तरह से मीन राशि में इन दोनों ही ग्रहों की युति देखने को मिल रही है। राहु-शनि की युति कुछ लिए मुश्किलें तो कुछ के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आइए जानते हैं शनि-गुरु की युति से किन राशि वालों का अच्छा समय चल रहा है और आने वाले समय में और भी अच्छा समय चलने के शुभ संकेत हैं। 

Rahu Shani Conjunction Bring Good Luck For These Zodiac Sign Rahu Shani Yuti Positive Impact
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मीन राशि में शनि-राहु की युति से मिथुन राशि वालों को अच्छा फायदा मिल रहा है। आपको बता दें कि इन दोनों ही ग्रहों की यह युति का गोचर आपकी कुंडली के कर्म के स्थान पर बना हुआ है। ऐसे में मिथुन राशि वालों को करियर-कारोबार में अच्छा लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में और भी अच्छा फायदा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में लाभ के पूरे योग हैं। जो लोग इस समय नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए अच्छे अवसर आ सकते हैं। कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं  जो आगे आने वाले समय में पूरा होगा। छोटे-छोटे प्रयासों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशियां कायम रहेगी। 

Numerology: इस मूलांक के लोग अपनी बातों से जीत ले हैं किसी का भी दिल, होती है मां सरस्वती की विशेष कृपा

Rahu Shani Conjunction Bring Good Luck For These Zodiac Sign Rahu Shani Yuti Positive Impact
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होने जा रहा है। राहु-शनि की युति से आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। इन दोनों ही ग्रहों की युति आपके छठे भाव पर बन रही है। ऐसे में आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। लाभ के एक से बढ़कर एक अवसर प्राप्त होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। निवेश के लिए आने वाला समय बहुत ही लाभकारी रहेगा। कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी जिसके कार्यो में सिद्धि प्राप्ति होगी। 

Smart Zodiac Signs: बुद्धिमत्ता और सूझबूझ में ये 4 राशियां हैं सबसे आगे, हर क्षेत्र में होते है सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Shani Conjunction Bring Good Luck For These Zodiac Sign Rahu Shani Yuti Positive Impact
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए शनि-राहु ग्रह का दुर्लभ योग अनुकूल और शुभ साबित हो रहा है और आने वाले समय में भी और भी शुभ होगी। राहु-शनि की युति आपकी कुंडली के चौथे भाव यानी सुख-सुविधाओं में हो रहा है। ऐसे में आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। जमीन-जायदाद, वाहन और धन का सुख मिलेगा। जो काम लंबे समय से अधूरे थे वह पूरा होगा।

People Born on Tuesday: नेतृत्व गुण वाले और साहसी होते हैं मंगलवार को जन्में लोग, जानें इनकी विशेषताएं



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed