वैदिक ज्योतिष में राहु एक ऐसा ग्रह है जो शनि के बाद सबसे धीमा है। शनि को एक राशि का संचरण करने में ढाई साल लगते हैं, वहीं राहु को डेढ़ साल लगता है इसलिए वैदिक ज्योतिष में शनि राहु का राशि परिवर्तन एक बड़ी घटना मानी जाती है। सबसे मायावी कहे जाने वाले ग्रह राहु 30 अक्तूबर को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं ऐसे में मेष राशि से जब वो मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो सभी 12 राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। इस लेख में जानिए की 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा।
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर अब द्वादश भाव से होगा जिसे व्यय भाव भी कहा जाता है। इस भाव में राहु का गोचर आपकी व्यर्थ की यात्रा कराने वाला और आपके ख़र्चे बढ़ाने वाला होगा। इस समय आपको जितना हो सके धन की बचत करके चलना होगा। इस समय आपको नौकरी बदलने में परेशानी और कार्य स्थल पर शत्रुओं से टकराव देखने को मिल सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस गोचर के दौरान वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अगर कहीं अपने पैसे को निवेश करने की सोच रहे है तो सोच समझकर निर्णय लें।
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर एकादश भाव से होगा। इस भाव में राहु का गोचर शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। राहु की कृपा से आपकी जो भी अधूरी इच्छा थी वो अब पूरी होगी। इस गोचर के कारण आपके भाई और मित्रों का भी आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस समय राजनीति से जुड़े जातक प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। जुआ, सट्टा और लॉटरी के लिए शुभ समय है। शेयर बाजार से बढ़िया मुनाफा दिखाई दे रहा है। साहस और पराक्रम की वृद्धि वहीं यात्राओं से जबरदस्त लाभ होगा।
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर दशम भाव से होगा। इस भाव में राहु का गोचर थोड़ी कठिनाई के बाद सफलता देने वाला माना गया है। इस समय आपको कार्य स्थान पर शत्रु परेशान करेंगे लेकिन वो सफल नहीं होंगे। इस समय आपको अपनी ऊर्जा परिवार के लिए भी देनी होगी क्योंकि राहु के प्रभाव से कुछ कलह भी सामने आ सकती है। भाइयों से अगर आप विवाद नहीं करें तो ही बेहतर है। इस समय किसी पुरानी संपत्ति का सौदा करने की सोच रहे है तो आप कर सकते है।
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर भाग्य स्थान से होगा। इस समय आपके यात्राओं के योग बनेंगे और आपको उनसे फायदा भी होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करने का काम राहु करेंगे। इस समय व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। आपके काफी समय से अटके काम अब पूरे होते हुए दिखाई देंगे। अपनी पत्नी को अच्छा समय दे ताकि वैवाहिक जीवन में कोई कष्ट नहीं रहें। इस समय आलस्य को त्यागकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा।