फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 26 April: मिथुन, सिंह समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर में आ सकता है बदलाव

Wed, 26 Apr 2023 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Apr 2023 06:55 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
26 अप्रैल का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 26 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में कोई बड़ा उछाल लेकर आने वाला है। यदि आप अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से दूर होगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आप किसी काम को बहुत ही सोच विचारकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 26 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी, लेकिन आप शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर आज कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेन देन समय रहते चुकता होगा। आप व्यवसाय में अपनी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आज प्रसन्न रहेंगे। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ा पद मिल सकता है, जो आपको खुशी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप अपने धन को सही दिशा में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आप उससे भविष्य में अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी मित्र से यदि लंबे समय से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। जीवनसाथी को आप लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप कार्यक्षेत्र की किसी बात को लेकर बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें, नहीं तो आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। माता जी को आज आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा और संबंधों में मजबूती आएगी। आपको कोई काम किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करना बेहतर रहेगा, तभी वह पूरा हो सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed