फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 महीने बाद राहु का राशि परिवर्तन, मेष राशि पर इसका कैसा असर

Mon, 14 Sep 2020 06:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 14 Sep 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
rahu ketu transit rahu ketu rashi parivartan impact on mesh aries rashi
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2020 - फोटो : अमर उजाला

सितंबर का महीना ग्रहों के उथल-पुथल से भरा रहने वाला महीना है। करीब 18 महीनों के बाद छाया ग्रह राहु-केतु अपनी राशि बदलने वाले हैं। 23 सितंबर को राहु  वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शनि के बाद राहु-केतु ही ऐसे ग्रह हो जो एक राशि में 18 महीनों तक रहते हैं। राहु ग्रह हमेशा वक्री चाल से चलते हैं यानी इनकी चाल पीछे की होती है। जैसे राहु मिथुन से वृषभ राशि में वक्री होकर अगले 18 महीनों तक इसी राशि में भ्रमण करेंगे। राहु का वृषभ राशि में प्रवेश में हो रहा है और केतु का वृश्चिक राशि में। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और यह राहु के साथ मित्रवत व्यवहार रखते हैं। ऐसे में राहु के वृषभ राशि में गोचर से मेष राशि के जातकों पर इसका कैसा पड़ेगा प्रभाव जानते हैं।

rahu ketu transit rahu ketu rashi parivartan impact on mesh aries rashi
राहु-केतु राशि परिवर्तन 2019

वैदिक ज्योतिष में राहु का महत्व
राहु एक छाया ग्रह है। हिंदू धर्म में राहु को अशुभ माना जाता है। शनि की ही तरह राहु को क्रूर ग्रह माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मत के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में राहु अशुभ स्थान पर बैठ जाते हैं या कुंडली में अशुभ ग्रह के साथ राहु की युति होने पर परिणाम अशुभ मिलते हैं। राहु ग्रह को किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं है।

rahu ketu transit rahu ketu rashi parivartan impact on mesh aries rashi
rahu ketu
राहु और राहुकाल
राहु को एक अशुभ ग्रह कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार पूरे दिन में एक समय ऐसा आता है जब राहु का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। ज्योतिष में इस समयावधि को अशुभ समय माना जाता है। इस अशुभ समय में किसी भी तरह का शुभ कार्य का शुभारंभ नहीं किया जाता है। इसे ही राहुकाल कहते हैं। इस राहुकाल का समय लगभग डेढ़ घंटे का होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu ketu transit rahu ketu rashi parivartan impact on mesh aries rashi
ज्योतिष में राहु - फोटो : rah
कुंडली के  प्रथम भाव में राहु- जिन जातकों की जन्म कुंडलियों में राहु लग्न में यानी पहले भाव में स्थित हों, ऐसे लोग सूक्ष्म बुद्धि वाले, दूसरों पर शक करने वाले, जासूसी मस्तिष्क के मालिक तथा आज का कार्य कल पर छोड़ने वाले होते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से अस्थमा, पेट तथा वायु विकार होने की संभावना सर्वाधिक रहती है। लग्न भाव में राहु की अच्छी स्थिति के परिणामस्वरूप जातक अपने साहस और पराक्रम से कामयाबियों के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचता है।
 
विज्ञापन
rahu ketu transit rahu ketu rashi parivartan impact on mesh aries rashi
राशि
मेष राशि पर राहु का प्रभाव
करीब 18 महीनों के बाद राहु का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों पर व्यापक प्रभाव डालेगा। राहु का राशि परिवर्तन मेष राशि पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। आय के मामले में मेष राशि के जातकों को पहले से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोश मिलने की संभावना है या फिर नई नौकरी की तलाश पूरी होने वाली है। हालांकि सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed