Rahu Gochar in Shatbhisha Nakshatra: राहु ग्रह 31 मई 2026, रविवार की रात 2 बजकर 28 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय परिवर्तन माना जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। राहु का यह गोचर कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव ला सकता है, जिससे कुछ लोगों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बन सकती हैं। इस अवधि में मानसिक तनाव, आर्थिक अस्थिरता और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बढ़ने की संभावना रहती है। विशेष रूप से कुछ राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि इन पर राहु का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक नकारात्मक रूप में पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
2 of 5
मेष राशि के जातकों के लिए तनाव और चुनौतियां बढ़ा सकता है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राहु का नक्षत्र पद गोचर मेष राशि के जातकों के लिए तनाव और चुनौतियां बढ़ा सकता है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है और घर के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में गलतफहमियां और विवाद बढ़ने की संभावना रहेगी, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। कारोबारियों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से थोड़ा कमजोर रह सकता है क्योंकि पैसा अटकने या लेन-देन में देरी से नुकसान हो सकता है।
3 of 5
नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ मतभेद या विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर कार्यक्षेत्र में तनाव और दबाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ मतभेद या विवाद का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है और मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में रुकावटें आने की संभावना है। व्यापारियों को भी इस समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है।
4 of 5
अचानक खर्च बढ़ सकते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक और पारिवारिक दोनों स्तर पर चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं जिससे बजट बिगड़ सकता है। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ विचारों में टकराव होने की संभावना है। करियर में रुकावटें और कामकाज में कठिनाइयां सामने आ सकती हैं, जिससे मन अशांत रह सकता है। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए संयम और समझदारी से निर्णय लेना जरूरी होगा।
5 of 5
कार्यक्षेत्र में काम अटकने या योजनाओं के पूरा न होने से निराशा हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम अटकने या योजनाओं के पूरा न होने से निराशा हो सकती है। व्यापार में घाटे की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी बड़े निवेश से पहले सावधानी बरतना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में अस्थिरता महसूस हो सकती है और अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। इस समय धैर्य और सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।