फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहु के गोचर से बनी मित्र ग्रह शुक्र-शनि की युति, इन राशि वालों को जबरदस्त फायदा

Tue, 20 May 2025 04:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 May 2025 04:32 PM IST
सार

राहु के गोचर करने से बाद मीन राशि में शुक्र और शनि की युति का निर्माण हुआ है। 

विज्ञापन
rahu gochar 2025 after saturn venus conjunction made in meen these zodiac sign will be lucky and profit
मीन राशि में शुक्र-शनि की युति - फोटो : adobe stock

छाया और मायावी ग्रह माने जाने वाले राहु बीते 18 मई को गुरु की राशि मीन से निकलकर शनिदेव की राशि कुंभ में गोचर कर चुके हैं, जहां पर ये सितंबर 2026 तक रहेंगे। राहु के गोचर करने से पहले मीन राशि में शनि, शुक्र और राहु का त्रिग्रही योग बन रहा था, जो अब समाप्त हो गया है। इस तरह से अब मीन राशि में शुक्र और शनिदेव की युति हो गई है। आपको बता दें शुक्र और शनि की आपस में मित्रता का भाव रहता है। मीन में शुक्र और शनि की युति से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन अब शुरू हो चुके हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन है वह भाग्यशाली राशियां। 

rahu gochar 2025 after saturn venus conjunction made in meen these zodiac sign will be lucky and profit
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि में शुक्र-शनि की युति बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। मीन राशि वालों के लिए यह युति आपकी कुंडली के लग्न भाव में बनेगा जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग अगर किसी व्यापार में साथ काम कर रहें उनको पार्टनरशिप से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में बदलाव दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। अचानक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। 

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती से पहले सूर्य करेंगे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की किस्मत में आएगा बदलाव

rahu gochar 2025 after saturn venus conjunction made in meen these zodiac sign will be lucky and profit
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala

वृषभ रााशि
शुक्र और शनि जोकि आपस में मित्रता का भाव रखते हैं, उनकी युति वृषभ राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित होगी। लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि होगी। इन दोनों ही ग्रहों की यह युति आपकी कुंडली के 11वें भाव पर बनेगी। करियर-कारोबार में आपको विशेष लाभ और तरक्की मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा । जो लोग इस दौरान कोई नया व्यापर शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए यह युति किसी वरदान से कम नहीं है। अतिरिक्त आय के अवसरों में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति के मिलने की भी पूरी संभावना है। 

Surya Gochar In August: सूर्य की चाल में बदलाव से इन 3 राशियों की किस्मत बदलेगी, धन-संपत्ति में वृद्धि के योग

विज्ञापन
विज्ञापन
rahu gochar 2025 after saturn venus conjunction made in meen these zodiac sign will be lucky and profit
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शुक्र और शनि की यह युति मिथुन राशि के जातकों के दशम भाव यानी कर्म के भाव पर बना हुआ है। ऐसे में करियर-कारोबार में आपको तरक्की मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लाभ की अच्छी संभावना है। अवसरों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में कोई नया सौदा आपको मिल सकता है। 

Shadashtak Yog 2025: 7 जून तक इन तीन राशि के लोग काम में बरतें सावधानी, राहु-मंगल ने बनाया षडाष्टक योग



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed