फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 राशियों पर असर: शनि समेत इन बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, चार ग्रह एक साथ वृषभ राशि में होंगे

Wed, 05 May 2021 06:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 May 2021 06:08 AM IST
विज्ञापन
planet transit in may month mercury venus sun and rahu in taurus effects on all rashi
ग्रहों का राशि परिवर्तन मई 2021 - फोटो : अमर उजाला

मई का महीना ग्रहों की चाल के नजरिए से काफी अहम रहने वाला है। मई के महीने में चार ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में आ जाएंगे। खास बात है कि इन चार ग्रहों में सभी वृषभ राशि में एक साथ भ्रमण करेंगे। इस महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और शनि की चाल में बदलाव होगा। बुध 1 मई को वृषभ राशि में चले गए हैं। 4 मई को शुक्र भी अपनी स्वयं की राशि वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं सूर्य भी जो सभी ग्रहों के राजा हैं वे भी मेष राशि को छोड़कर 14 मई 2021 को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु भी इस समय वृषभ राशि में गोचर हैं। 



इन चार ग्रहों के अलावा शनि भी इसी माह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शनिदेव 23 मई से वक्री चाल से चलने लगेंगे। वक्री चाल का मतलब शनि अब उल्टी चाल से चलते हुए मकर राशि में भ्रमण करेंगे। मई के महीने में चार ग्रहों का एक ही राशि में रहना और शनि की चाल में बदलाव से इसका सभी 12 राशियों पर व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।

planet transit in may month mercury venus sun and rahu in taurus effects on all rashi
astrology
सभी 9 ग्रह किन-किन राशियों में भ्रमण कर रहे हैं आइए जानते हैं। 
सूर्य- 14 मई से सूर्य वृष राशि में रहेंगे।
चंद्रमा- चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलते हैं।
मंगल- मंगल इस माह मिथुन राशि में गोचर है।
बुध- वाणी और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करने वाले बुध ग्रह वृषभ राशि में हैं।
गुरु- गुरु शनिदेव की राशि कुंभ में हैं।
शुक्र- वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह वृषभ राशि में हैं।
शनि- शनि ग्रह मकर राशि में रहते हुए 23 मई को वक्री हो जाएंगे।
राहु- इस वर्ष राहु वृषभ राशि में हैं।
केतु- पूरे साल वृश्चिक राशि में रहेंगे। राहु-केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं।
planet transit in may month mercury venus sun and rahu in taurus effects on all rashi
राशि

वृषभ राशि में चार ग्रहों का एक साथ रहना और सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि- आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन से कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के सुख की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
planet transit in may month mercury venus sun and rahu in taurus effects on all rashi
राशि
वृषभ राशि- राशि में गोचर कर रहे ग्रहों के शुभ प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए जो कार्य आरंभ करेंगे उसी में सफल रहेंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो और भी सफल रहेंगे। 
विज्ञापन
planet transit in may month mercury venus sun and rahu in taurus effects on all rashi
मिथुन

मिथुन राशि- राशि से हानि भाव में गोचर कर रहे बुध और राहु के साथ शुक्र के भी आ जाने से इनके अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। शुक्र बारहवें भाव में अकेले योगकारक होते हैं जिसके फलस्वरूप विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed