Horoscope Today 05 May 2021: बुधवार को इन पांच राशियों का होगा बेड़ा पार, मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में आशानुकुल सफलता मिलने से संतोष होगा, लेकिन बैठे-बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें। यदि आपने शेयर बाजार में कुछ पैसा लगाया हुआ है, तो आज उससे भी भरपूर लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक शांति बनी रहेगी और जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज बड़े अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने व्यवसाय में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, तो आपको लाभ हो सकता है। संतान के स्वभाव को देख मन में हताशा हो सकती है और भविष्य के खर्चों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाए रखें, नहीं तो आपको अपने भविष्य के लिए चिंतित होना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज लाभ प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज किसी परिजन की बीमारी पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। क्रोध की अधिकता होने के कारण आपका अपने परिवार जनों से विवाद होने की आशंका बनी हुई है। दोपहर के समय नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे, जिनके लिए आपको परेशान होना नहीं पड़ेगा और छुटपुट लाभ की संभावना बन रही है। सायंकाल के समय आपको राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और मित्रों व परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। आज आपको आप धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों के लिए पुनरीक्षण का अवसर प्राप्त होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य में ही मस्त रहेंगे और किसी भी विरोधी की आलोचना और अड़चन की ओर ध्यान ना देकर अपने कार्य करते रहें। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज अचानक से व्यापारिक यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं। कोई भी कार्य आरम्भ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।