फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Predictions: होली बाद सूर्य- शुक्र- मंगल का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को जमकर होगा फायदा

Mon, 06 Mar 2023 04:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Mar 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Planet Transit 2023 Mars Sun Venus Rashi Parivartan Know Effects on These 3 Zodiac Signs
मार्च में होली के बाद इन 3 ग्रहों का परिवर्तन और शनि का उदय 3 राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के मौके लेकर के आने वाला है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक तय समय पर एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं और उनका मनुष्य पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। होली यानी कि 8 मार्च के बाद सूर्यदेव 15 मार्च  को मीन राशि में, गुरु के साथ युति करेंगे वहीं 12 मार्च को मेष राशि में शुक्र की युति राहु से होगी। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि इस युति पर शनि की दृष्टि होगी। दूसरी ओर मंगल महाराज महीनों बाद शुक्र की राशि वृष से निकलकर बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। शनि देव भी 6 मार्च से उदय हो गए है। मार्च में होली के बाद इन 3 ग्रहों का परिवर्तन और शनि का उदय 3 राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के मौके लेकर के आने वाला है। आइये जानते है कि वो 3 राशियां कौन सी हैं। 

Planet Transit 2023 Mars Sun Venus Rashi Parivartan Know Effects on These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों का परिवर्तन शानदार रहने वाला है। इस समय पैतृक व्यवसाय को संभाल रहे जातक कहीं अच्छा निवेश कर सकते हैं। आपके धन की वृद्धि होगी। इस समय आपकी विदेश यात्रा होगी वहीं पत्नी से भी आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस समय सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे जातक अच्छा मुनाफा बनाने में सफल होंगे। शनि देव की कृपा से आपको होली के बाद प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। आपके जीवन में खुशियों की बहार आने वाली है। छात्र वर्ग को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। 
Planet Transit 2023 Mars Sun Venus Rashi Parivartan Know Effects on These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- इस राशि के जातकों को होली के बाद अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। गुरु देव की कृपा से आपकी कोई पुरानी बीमारी खत्म हो सकती है वहीं अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो आपको जीवन में अच्छे मौके प्राप्त होने वाले है। इस समय आपको शेयर मार्किट से अच्छा धन लाभ होगा। अपने मित्रों और भाइयों की मदद से काफी समय से अटकी कोई योजना अब पूर्ण होगी। किसी बड़ी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। होली के बाद आपका वैवाहिक जीवन बेहद आनंदमय होगा और आप पत्नी के साथ बाहर घूमने भी जा सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Planet Transit 2023 Mars Sun Venus Rashi Parivartan Know Effects on These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए होली के बाद परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय शनि देव की कृपा से आपकी वाणी बेहद प्रभावी रहने वाली है वहीं व्यापारी वर्ग को भी सरकार से मदद मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस समय शुक्र देव की कृपा से आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है। वहीं नव दंपत्ति के घर में संतान की किलकारी सुनाई दे सकती है। अगर आप महिला जातक है और अपना काम शुरू करना चाहती हैं तो इस समय आपको बैंक से मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें-
Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकती है धन हानि
Holi 2023 Gulal Ke Upay: पति पत्नी में रहती है अनबन तो होली पर जरूर करें गुलाल के ये उपाय, संबंध होंगे मधुर
Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर राहु ग्रह का दिखेगा असर, करें ये उपाय, दुष्प्रभाव होगा कम
Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी और दान, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed