Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकती है धन हानि
जहां एक तरफ होली में रंग गुलाल खेलने की प्रथा है वहीं होलिका दहन के दिन इसकी अग्नि में सभी नकारात्मक शक्तियों का दहन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली में कुछ ज्योतिष उपाय आपके जीवन में समृद्धि ला सकते हैं।
विस्तार
Things not to Donate on Holi: फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर होली मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में पड़ती है। इस वर्ष 2023 में होली 8 मार्च, बुधवार को मनाई जा रही है। होली को धुलेंडी के नाम से भी जाना जाता है। 7 मार्च को छोटी होली या होलिका दहन मनाया जाएगा। जहां एक तरफ होली में रंग गुलाल खेलने की प्रथा है वहीं होलिका दहन के दिन इसकी अग्नि में सभी नकारात्मक शक्तियों का दहन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली में कुछ ज्योतिष उपाय आपके जीवन में समृद्धि ला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भूलकर भी होली के दिन कुछ विशेष चीजों का दान न करें। आइए जानें आपको होली के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
न करें इन चीजों का दान
- होलिका दहन और रंग वाली होली के दिन भूलकर भी पहने हुए वस्त्रों का दान किसी गरीब को न करें। मान्यता है कि होली के दिन ऐसे कपड़ों का दान करने से आपके घर की खुशहाली जा सकती है।
- होली के दिन लोहे या स्टील के बर्तनों का दान न करें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप समर्थ हैं तो होलिका दहन के दिन किसी कन्या को सोने की कोई वस्तु दान कर सकते हैं।
- होली के दिन किसी भी रूप में पैसों का दान न करें। मान्यता के अनुसार होलिका दहन की रात में किसी को भी पैसे देने से आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
- होलिका दहन के दिन सफ़ेद चीज का दान नहीं करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। इस दिन सफ़ेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लग सकता है।
- होलिका दहन के दिन अपनी कोई भी सुहाग की इस्तेमाल की हुई चीजों को भी दूसरी महिला को न दें। ऐसा करना पति के लिए नुकसानदेह हो सकता हैं।
- सरसों का तेल दान में देने से शनि मुक्ति मिलती है, लेकिन होलिका दहन पूर्णिमा के दिन होता है और इस दिन तेल का दान न करने की ही सलाह दी जाती है। इस्तेमाल किए हुए तेल का दान न करें। विकल्प के रूप में किसी भी शुभ व्यक्ति का दान करने के लिए ताजे तेल का प्रयोग करें।
- होली के दिन कांच का सामान दान में देने से आपके घर में समस्याएं आ सकती हैं। यदि उपहार देना भी है तो होलिका दहन के दिन ऐसा कोई सामान न दें।