लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेहनत से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसान कर सकते हैं और अब समय है प्रेम के क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करने की। अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप अपने संबंध को लेकर उत्साहित और परेशान दोनों हो सकते है। आपके प्रेम का रिश्ता अभी नया है और इसमें आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार के इस चरण में नशे और अन्य गलत चीज़ों की आदत से बचें। प्यार की इस भावना का मज़ा धीरे धीरे से लें। प्यार के खेल में हार कर ही प्रेमियों की जीत होती है क्योंकि इसमें अपने साथी को खुश देखना अपनी प्रसन्नता से भी बढ़कर है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह समय एक डिवाइन लव में खो जाने और कल्पना का सही प्रयोग करने का है। अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें। आप यह बात अच्छे से जानते हैं कि अपने पार्टनर का हाथ थाम कर सारा जहां जीत सकते हैं