फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर राहु ग्रह का दिखेगा असर, करें ये उपाय, दुष्प्रभाव होगा कम

Wed, 01 Mar 2023 01:25 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Date Time Rahu ka prabhav aur upay in hindi
होलिका दहन पर राहु का असर - फोटो : अमर उजाला

Holiaka Dahan 2023 Rahu Upay:  फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन मनाया जाएगा। इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च, मंगलवार को है। यह परंपरा हिरण्यकशिपु के पुत्र प्रहलाद, भगवान विष्णु के भक्त और  होलिका से जुड़ी हुई है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। प्रतिपदा तिथि पर रंगों और गुलाल से होली खेली जाती है। होलिका दहन के समय मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है।  होलिका दहन के आठ दिन पहले से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। होलाष्टक के दौरान किसी भी शुभ या मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। क्योंकि सभी नवग्रह उग्र अवस्था में होते हैं। होलिका दहन के दिन राहु ग्रह उग्र रहेगा। इस ग्रह के उग्र होने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ विशेष उपायों के जरिए राहु ग्रह को शांत किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।  

Trending Videos
Holika Dahan 2023 Date Time Rahu ka prabhav aur upay in hindi
होलिका दहन पर राहु का असर

उग्र राहु के दुष्प्रभाव 
यदि राहु उग्र अवस्था में है तो व्यक्ति के विचार क्षमता, उसके कर्म आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। राहु के दुष्प्रभाव के कारण व्यक्ति बुरी संगत में भी फंस सकता है। इसके प्रभाव से मांस-मदिरा, जुआ आदि खेलने लगता है। इसके अलावा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

Holika Dahan 2023 Date Time Rahu ka prabhav aur upay in hindi
होलिका दहन पर राहु का असर

उग्र राहु ग्रह को शांत करने के उपाय
होलिका दहन पर रागु अपनी उग्र अवस्था में है। ऐसे में इस दिन उन्हें शांत करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय- 

  • होलिका दहन के दिन प्रातः स्नान आदि करने के बाद राहु के मंत्र ॐ रां राहवे नम: का 108 बार जाप करें।  
  • उग्र राहु को शांत करने के लिए होलिका दहन के दिन जल में थोड़े से काले तिल डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें।
  • होलिका दहन के दिन एक सूप में काले तिल, कंबल, नीला वस्त्र,  लोहा, सप्त अनाज, गोमेद, खड्ग आदि रखकर इसे कपड़े से बांधकर जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से राहु का दुष्प्रभाव कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Date Time Rahu ka prabhav aur upay in hindi
होलिका दहन पर राहु का असर - फोटो : अमर उजाला

होलिका दहन तिथि 
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आरंभ: 6 मार्च 2023, सोमवार, सायं 04:18 मिनट से 
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त:7 मार्च 2023 मंगलवार, सायं 06:10 मिनट तक 
उदयातिथि के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को ही मनाया जाएगा 

विज्ञापन
Holika Dahan 2023 Date Time Rahu ka prabhav aur upay in hindi
होलिका दहन पर राहु का असर - फोटो : iStock

होलिका दहन 2023 मुहूर्त
होलिका दहन के लिए 7 मार्च को सायं 06.31 से रात्रि  08.58 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इस बार होलिका दहन के लिए 02 घंटे 07 मिनट तक का समय मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed