मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना थोड़ी बहुत चुनौतियों के साथ बड़े अवसरों को साथ लिए हुए है। अक्तूबर महीने की शुरुआत आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र और कारोबार से जुड़ी अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी और धन-यश में वृद्धि होगी। अक्तूबर महीने के पहले पहले सप्ताह में आप करियर-कारोबार अथवा पर्यटन आदि के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं। इस दौरान आपको स्वजनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी तथा घर-परिवार में सुखशांति बनी रहेगी।
माह के तीसरे सप्ताह में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और माह के उत्तरार्ध तक एक बार फिर सभी चीजें आपके पक्ष में आती हुई नजर आएंगी।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान परिवार के किसी प्रिय सदस्य अथवा लव पार्टनर से मतभेद हो सकता है। मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसके लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। शेष समय में आप अपने कुटम्ब और प्रियजनों के साथ सामान्य जीवन व्यतीत करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्तूबर महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौती भरी रह सकती है। माह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से जिम्मेदारी का पहाड़ गिर सकता है, जिसे उठाने के लिए तन-मन और धन से खुद को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। जीवन से जुड़े कठिन समय में आपके शुभचिंतक परछाईं की तरह से हमेशा साथ खड़े रहेंगे। जिनकी मदद से आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का आसानी से सामना करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपको ससुराल पक्ष से भी विशेष सहयोग मिलने की संभावना है।
माह के पूर्वार्ध में कार्यक्षेत्र में आने वाली कुछेक दिक्कतों के चलते आप अपनी नौकरी में बदलाव का मन बना सकते हैं। हालांकि आपको इससे संबंधित कोई भी निर्णय क्रोध में आकर अथवा भावनाओं में बहकर लेने से बचना चाहिए तथा अंतिम निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए। माह के मध्य में आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन असमंजस की स्थिति में आप उसका लाभ उठाने से चूक सकते हैं। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। कुल मिलाकर यह समय सेहत, संबंध और सफलता की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
अक्तूबर महीने का उत्तरार्ध आपके लिए राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आएगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको माह के अंत तक मनचाहा रोजगार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको आपकी मेहनत और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से भी माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा सुखद एवं अनुकूल रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यदि अक्तूबर के मध्य का थोड़ा समय छोड़ दिया जाए तो पूरा महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस माह आपके सोचे हुए कार्य तेजी से मनमाफिक तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा और आपके विरोधियों की हर चाल नाकाम होगी। मिथुन राशि के जातक अक्तूबर के महीने में कुछ बड़ा कार्य करने का निर्णय ले सकते हैं।
यदि आप व्यवसायी हैं तो आप माह की शुरुआत में अपने कारोबार के विस्तार को अमलीजामा पहना सकते हैं। नौकरीपेशा जातक भी अपने नौकरी में बदलाव के लिए इस समय का चुनाव कर सकते हैं। करियर-कारोबार में तरक्की के लिहाज से यह समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस माह आपको जहां विभिन्न स्रोतों से आय होगी तो वहीं आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से धन लुटाते हुए भी नजर आएंगे।
माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से विवाद को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। अक्तूबर महीने के उत्तरार्ध में आपको पूर्व में किए गये निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। यह समय विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए तथा वहां पर करियर की तलाश में जुटे नौजवानों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। सेहत की दृष्टि से अक्टूबर का महीना सामान्य रहने वाला है। हालांकि अपने खानपान और दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट से संबंधित दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा करें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को अक्तूबर महीने में हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम - सद्वाक्य को हमेशा याद रखना होगा क्योंकि लगभग पूरे महीने आपको जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर-कारोबार और निजी संबंधों की दृष्टि से दखें तो आपके लिए यह महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए है। ऐसे में आपको पूरे महीने अपनी उर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। इस माह दूसरों पर आश्रित रहने की बजाय आपको खुद पर भरोसा करके चलना होगा, तभी आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो पाएंगे।
माह की शुरुआत में आपको अपने करियर और कारोबार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपके द्वारा किया गया परिश्रम और प्रयास व्यर्थ जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने सीनियर के साथ जूनियर से भी अच्छा तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत बनी रहेगी। माह के मध्य में कर्क राशि के जातकों को चीजों को कल पर टालने की आदत से बचना होगा अन्यथा धन एवं मान दोनों की हानि होने की आशंका रहेगी।
माह के मध्य में आपका अपने बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध एवं रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाए रखते हुए लोगों के साथ सोच-समझकर व्यवहार करें। माह के उत्तरार्ध में माता की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना थोड़ा ज्यादा भागदौड़ और थोड़ा ज्यादा सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस माह आपको जीवन में आगे बढ़ने के खूब अवसर प्राप्त होंगे और आप अपने शुभचिंतकों की मदद से उसका लाभ उठाने में भी काफी हद तक सफल भी साबित होंगे। माह की शुरुआत में आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़कर कार्य कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आपका अधिकांश समय किसी कार्य विशेष को पूरा करने में बीतेगा।
माह का दूसरा सप्ताह विदेश से जुड़कर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभता लिए हुए है। इस दौरान उनकी विदेश यात्रा और संबंधित कार्यों से मनचाही लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। माह के मध्य में आप अपनी वाणी और व्यवहार की मदद से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको कदम-कदम पर स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यह समय मीडिया एवं संचार से जुड़कर कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा।
माह के उत्तरार्ध में आपको स्वजनों के साथ संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए तालमेल बिठाकर चलना होगा। इस दौरान आपको प्रियजनों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए सभी के साथ प्रेम-व्यवहार बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि यह समय व्यवसाय की दृष्टि से आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा और आप अपने कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। सेहत की दृष्टि से आपको ध्यान एवं योग करने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।