9 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 9 September: मूलांक 1 वालों को काम में मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मनचाहे काम करने के अवसर लेकर आया है। अगर कोई काम अटका हुआ था, तो आज वह पूरा होगा और आपकी सफलता का राज आपके माता-पिता है, इसलिए उन्हें सम्मानित अवश्य करें। प्रॉपर्टी और धन संबंधी मामलों में भी मनचाही सफलता की संभावना बनी हुई है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक - 8
अंक 2
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। आज वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होगी और रिश्ता पहले की तरह धीरे-धीरे पटरी पर जाएगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग - काला
शुभ अंक -5
अंक 3
आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। लेकिन शाम को आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हालांकि, आप शाम को नए वित्तीय निवेशों को लेकर प्लानिंग भी कर सकते हैं। व्यापार को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
अंक 4
मूलांक 4 वालों के लिए दिन आगे बढ़ने के अवसर लेकर आया है। आपको व्यवसाय और परिवार के मामलों में तालबैठाने में कामयाबी मिलेगी। हालांकि, अपना व्यवहार मधुर रखें। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। इस दौरान संतान को किसी पुरस्कार की प्राप्ति भी हो सकती हैं, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- हरा