Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवंबर-दिसंबर इन चार राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, नई नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे शानदार परिणाम

Tue, 17 Nov 2026 05:54 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 17 Nov 2026 05:54 PM IST
सार

November December Lucky Horoscope 2026: साल 2026 के अंत से पहले ग्रहों का खास संयोग कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। मंगल-गुरु की युति और ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन जातकों को नौकरी, बिजनेस और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
november december lucky horoscope 2026 these zodiac will be lucky
November December Lucky Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

November December Lucky Horoscope 2026: साल 2026 के समाप्त होने से पहले ग्रहों का एक खास संयोग कुछ राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार, मंगल सिंह राशि में विराजमान होकर गुरु के साथ युति बना रहे हैं। वहीं, बुध और शुक्र मार्गी चाल से गोचर कर रहे हैं। इसके अलावा, सूर्य भी मंगल की राशि में विराजमान हैं। अगले महीने ग्रहों की स्थिति में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें राहु-केतु का राशि और नक्षत्र परिवर्तन भी शामिल है। ऐसे में ग्रहों की यह विशेष स्थिति साल 2026 के अंत तक कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रह सकती है। इन जातकों को नौकरी, बिजनेस और जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

Trending Videos
november december lucky horoscope 2026 these zodiac will be lucky
November December Lucky Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए नवंबर और दिसंबर का समय सफलता लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके प्रयासों का पूरा फल मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कोई बड़ा सपना इस समय आपका पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।  समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

november december lucky horoscope 2026 these zodiac will be lucky
November December Lucky Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय नौकरी और पारिवारिक जीवन के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। कारोबार में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं, बिजनेस की नई शुरुआत से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
देवउठनी एकादशी के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
november december lucky horoscope 2026 these zodiac will be lucky
November December Lucky Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों का भाग्य इस दौरान मजबूत रह सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं। इसके अलावा वाहन सुख प्राप्त होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। पुराने कामों को दोबारा गति देने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं। समाज में अच्छा खासा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। 
11 दिसंबर को शनिदेव होंगे मार्गी, इन राशियों का बुरा दौर होगा खत्म और मिलेंगे अच्छे अवसर

विज्ञापन
november december lucky horoscope 2026 these zodiac will be lucky
November December Lucky Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए नवंबर और दिसंबर का समय भाग्य का पूरा साथ दिलाने वाला हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। इस दौरान आपके जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। नई डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

सूर्य वृश्चिक गोचर 2026: किन राशि के लोग करेंगे तरक्की और कौन रहेगा परेशान, पढ़ें सभी राशियों का हाल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed