फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Prediction 2024: कुंभ राशि के जातकों की नए साल में धन वृद्धि होगी,जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी

Tue, 12 Dec 2023 05:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Aquarius Kumbh zodiac sign and big prediction in hindi
कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024 - फोटो : अमर उजाला

New Year Aquarius Prediction 2024: कुंभ राशि वाले लोग आत्मविश्वासी होते हैं। वे काफी बुद्धिमान और दृढ़ निश्चयी भी होते हैं। कुंभ शनि प्रधान राशि है और ऐसे में कभी-कभी इनके स्वभाव में कठोरता भी देखने को मिलती है। वैसे ये काफी मॉडर्न और स्वतंत्रता को पसंद करने वाले होते है। कुंभ राशि वालों के सकारात्मक पहलू की बात करें तो इनमें मानवीय गुण देखने को मिलता है। इनके दोस्तों का दायरा भी काफी बड़ा होता है। खास बात यह है कि ये किसी बंदिश में नहीं रहना चाहते। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है। नया साल आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में कुंभ राशि वालों के मन में यह बात चल रही होगी कि नया साल उनके लिए क्या लेकर आएगा। आइए जानते हैं साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी के बारे में। 


यह भी पढ़ें-

New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Aquarius Kumbh zodiac sign and big prediction in hindi
कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024
  • साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे और आपके तीसरे भाव में उनका गोचर है। ऐसे में साल के शुरू के 4 महीने आपको गुरु के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। देव गुरु की कृपा से आपके धन में वृद्धि होगी। लाभ के नए रास्ते खुलने वाले है। इसके अलावा भाई बहनो के बीच प्रेम में वृद्धि होगी। देव गुरु की कृपा से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। साल 2024 छात्र वर्ग के लिए कई मायनो में सुनहरा साबित होगा। आपको अपने पढाई का पूरा लाभ प्राप्त होगा।
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Aquarius Kumbh zodiac sign and big prediction in hindi
कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024 - फोटो : Shani
  • नव ग्रहों में सबसे धीमे कहे जाने वाले शनि पूरे वर्ष आपके लग्न में ही गोचर करने वाले है। उनकी कृपा से शश: राजयोग का निर्माण भी हो रहा है और आपकी साढ़े साती भी मध्यम चरण में है। साल 2024 में आपके अनेक अधूरे काम पूरे हो सकते है। इस साल आपको अपने जूनियर्स के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। आपके करियर की उड़ान अभी भरनी बाकी है। शनि देव की कृपा से आप खूब मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे। व्यापार में भी वृद्धि के योग शनि की कृपा से दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Aquarius Kumbh zodiac sign and big prediction in hindi
कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024
  •  ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में 14 अप्रैल को गोचर करने वाले है। ऐसे में 12 साल के बाद उनकी युति देव गुरु बृहस्पति से होगी। आपके तीसरे भाव में उच्च के सूर्य जब गुरु से युति करेंगे तो एक पराक्रम योग बनेगा। ऐसे में आपको इस योग के बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ख़ास तौर से परिवार में जो मुखिया है उन्हें यह योग अच्छी सफलता प्रदान करेगा। आपके परिवार में किसी धार्मिक कथा का आयोजन भी हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को भी बढ़िया सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Aquarius Kumbh zodiac sign and big prediction in hindi
कुंभ राशि वार्षिक राशिफल 2024
  • देव गुरु बृहस्पति का सबसे बड़ा गोचर 1 मई को होगा जब वो वृष राशि में प्रवेश कर आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। मई के बाद पूरे वर्ष वो आपके इस भाव में ही गोचर करने वाले है। गुरु की कृपा से आपको अपने काम में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से अच्छा आर्थिक सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं अगर आप अपनी कोई नई कंपनी शुरू करना चाह रहे है तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। साल के आखिरी कुछ महीनों में देव गुरु की कृपा से आपको विदेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed