फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मदिन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!

Sat, 17 Sep 2016 09:20 AM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Sat, 17 Sep 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
narendra modi birth kundli prediction
नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पिछला एक साल कई बड़ी सफलताओं के साथ साथ चुनौतियों से भरा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर भारत को दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यस्था वाला देश बनाकर बड़े स्तर पर विदेशी निवेश को आकर्षित करना मोदी सरकार का सबसे अहम काम रहा है। लेक‌िन कई बार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में सरकार विफल होती दिखी। अंतरर्राष्ट्रीय राजनीत‌ि में नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर का मुद्दा उठाकर अपनी आक्रामक विदेश नीति का परिचय दिया। इस बीच नरेंद्र मोदी 17 स‌ितंबर को अपने जीवन के 66 साल पूरे करके 67 साल में कदम रखने जा रहे हैं। ऐसे में यह गौर करने की बात है क‌ि आने वाला साल नरेन्‍द्र मोदी के ल‌िए कैसा रहेगा और ‌क‌ितनी उपलब्‍ध‌ियां इनके ह‌िस्से में आने वाली है।

66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मद‌िन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!

narendra modi birth kundli prediction
नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आंकलन करने पर पता चलाता है क‌ि आने वाले कुछ महीनों प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी देश के लिए कई अहम फैसले लेंगे ज‌िनका दूरगामी पर‌िणाम हो सकता है। इनकी कुंडली कहती है क‌ि इनका जन्म 17 सितंबर 1950 को दोपहर 12  बजकर 9 मिनट पर गुजरात के वाडनगर में हुआ था। वृश्चिक लग्न और वृश्चिक राशि में जन्मे नरेंद्र मोदी इस समय साढ़ेसाती के प्रभाव में चल रहे हैं।

66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मद‌िन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!

narendra modi birth kundli prediction
नरेंद्र मोदी

विंशोत्तरी दशा में चल रहे चंद्रमा और शनि इस समय उनको कार्यक्षेत्र में कर्मठ और आक्रामक बना रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में नरेंद्र मोदी भ्रष्ट अधिकारियों और कर-चोरों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश अपनी सरकार को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मद‌िन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!

narendra modi birth kundli prediction
मोदी - फोटो : PTI

12 अक्तूबर से शुरू होने वाली चंद्र में बुध की अंतर्दशा उनकी सरकार को कुछ परेशानियां देगी। बुध उनकी कुंडली में अष्टमेश होकर दशमेश सूर्य से अस्त है। बुध जन्म कुंडली में केतु के साथ युत होकर धोखे और मानहानि का योग भी बना रहा है। मोदी सरकार के किसी बड़े मंत्री के विवादों में फंसने के कारण सरकार की छवि को आगामी जनवरी माह तक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

66 वर्ष के हुए नरेंद्र मोदी, अगले जन्मद‌िन से पहले दिखाएंगे यह कमाल!

narendra modi birth kundli prediction
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

25 जनवरी तक पाकिस्तान और चीन से भी अंतरर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रतिरोध का सामना इनकी सरकार को करना होगा। लेक‌िन 25 जनवरी 2017 को जब शनि धनु राशि में प्रवेश कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्म चंद्र पर से अपना प्रभाव हटा लेंगे तब उनकी कार्यशैली में आक्रामकता कम होने लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed