फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रमा-गुरु के संबंध से बनने वाला है गजकेसरी योग, इन राशि वालों को मिलेंगी खुशियां

Thu, 20 Mar 2025 02:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

24 मार्च को चंद्रमा और गुरु के संयोग से अतिशुभ माने जाने वाले योग गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इन योग से कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
moon jupiter conjunction made gaj kesari yog these zodiac sign will be lucky
चंद्रमा- गुरु से गजकेसरी योग - फोटो : adobe stock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से दूसरे ग्रहों के साथ युति भी बनती हैं जिससे शुभ-अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि 24 मार्च को चंद्रमा और गुरु के संयोग से अतिशुभ माने जाने वाले योग गजकेसरी योग का निर्माण होगा। जैसे कि मालूम है कि सभी ग्रहों में चंद्रमा ही ऐसा ग्रह हैं जो सबसे तेज चलते हैं और यह ढाई दिनों में ही राशि परिवर्तन करते हैं। 24 मार्च को चंद्रमा शनि की राशि मकर में होंगे जहां पर वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति के विराजमान होने से इनकी द्दष्टि पड़ेगी। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है और इन योगों से कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चंद्रमा- गुरु के संयोग से यह गजकेसरी राजयोग 26 मार्च तक बनेगा।

Shani Gochar 2025: शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, बदलेगी इन राशियों की साढ़ेसाती और ढैय्या की स्थिति

moon jupiter conjunction made gaj kesari yog these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए लग्न भाव में चंद्रमा और देवदुरु बृहस्पति की द्दष्टि पड़ने से गजकेसरी राजयोग बनने से कई तरह की समस्याओं का अंत होगा। लंबे समय चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। मकर राशि के जातकों के लिए यह गजकेसरी राजयोग काफी लाभकारी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलताओं का दौर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा था उनके विवाह तय होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुखी के पल मिलेंगे। 

Guru Gochar 2025: जल्द गुरु करेंगे मिथुन में प्रवेश, इन तीन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में आएगा बदलाव

moon jupiter conjunction made gaj kesari yog these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा- गुरु के संबंध से बनने वाला गजकेसरी राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। कार्यों में सफलता के अवसरों में वृद्धि होगी। मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा दसवें भाव में होने से करियर का क्षेत्र प्रभावित होगा। नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर होंगे। काम-धंधे में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इस दौरान कोई शुभ सूचना सूनने को मिल सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। निवेश से धन की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशियों के पल मिलेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
moon jupiter conjunction made gaj kesari yog these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग बहुत ही अनुकूल साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लंबे समय से रूके  हुए काम में तेजी आएगी और सफलता के योग हैं। भूमि, वाहन और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed