फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्टूबर मासिक राशिफल 2018: इस महीने ग्रहों की चाल का रहेगा असर, जानिए किसके सितारे चमकेंगे

Mon, 01 Oct 2018 11:16 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Vikas Shekhawat Updated Mon, 01 Oct 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
monthly rashifal october horoscope 2018

इस महीने गुरु का वृश्चिक राशि में परिवर्तन होगा साथ ही 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में सभी 12 राशियों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

monthly rashifal october horoscope 2018
aries - फोटो : aries

मेष मासिक राशिफल
इस माह में संघर्ष के बाद लाभ के साधन बनते रहेंगे। भाग्य उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे परंतु धन का व्यय बेकार कार्यों पर खर्च हो सकता है। साहस और पराक्रम से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होगी परंतु स्थिरता और गंभीरता अनिवार्य है। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस माह में कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थितियां संभव है। परंतु कार्य व्यवसाय को तरीके से करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

व्यवसाय के साथ-साथ पद प्राप्ति का योग बन रहा है। आपके व्यवसाय तथा कामकाज से संबंधित अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। धन अचल संपत्ति का योग अच्छा बन रहा है। विदेश यात्रा सफल होने की संभावना बन रही है। यदि किसी काम से संबंधित बाहर की यात्रा करने का प्रयास कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। इसमें आपका दांपत्य जीवन भी बेहतर हो सकता है।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

monthly rashifal october horoscope 2018
वृष राशि

वृष मासिक राशिफल
इस माह में कुछ बनते हुए कार्य बाधा उत्पन्न हो सकता है। संतान संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ तथा फिजूलखर्ची के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है यश सम्मान की दृष्टि से यह माह फलदायक हो सकता है। किसी तरह का पारिवारिक वाद-विवाद या किसी तरह का अन्य कोई वाद विवाद हो तो इस माह में सामान्य होने की संभावना बन रहे हैं।

यदि आप धन प्राप्ति के लिए प्रयासरत है और किसी कार्य को करने का प्रयास कर रहे हैं तो सफल होने की संभावना पाई जाती है। स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं। यदि आप इस माह में करियर से संबंधित किसी पद की लालसा रखते हैं तो उसमें व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। कोई उच्च पद प्राप्ति में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। इस माह में गाड़ी या घर की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

monthly rashifal october horoscope 2018
मिथुन राशि

मिथुन मासिक राशिफल
इस माह में धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। नए नए कार्यों को करने का अवसर प्राप्त हो सकता है तथा कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क होने की संभावना बन रही हैं। जिससे आपके कामकाज के क्षेत्रों में भी सहायता प्राप्त हो सकता है। आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति होते हैं। आपकी सोचने और समझने की क्षमता अच्छी पाई जाती है। इसलिए आप हर किसी के साथ मधुर संबंध बनाकर अपने कार्यो को सफल बनाने में सक्षम होते हैं।

धन संग्रह करने के मामले में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है तथा आपके सगे-संबंधियों से संबंध बिगड़ने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना पाई जाती है। अतः अपने सगे-संबंधियों से सजग रहने की आवश्यकता होती है। अपने किसी भी कार्य व्यवसाय में सम्मिलित करना नुकसान दायक हो सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। यह स्थितियां माह के पूर्वार्द्ध में संभव है। आप अपने उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। इससे आपके कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होने के साथ साथ आपके सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

monthly rashifal october horoscope 2018
cancer - फोटो : cancer

कर्क मासिक राशिफल
विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने में परेशानी एवं विलंब होने से मानसिक तनाव बन सकता है। आलस्य के कारण कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। धन अचल संपत्ति प्राप्ति होने के साथ-साथ सगे-संबंधियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। कुछ आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना बन रही है। यदि आप करियर से संबंधित किसी उच्च पद प्राप्ति की अभिलाषा रखते हैं तो इस माह में पूरी हो सकती है। इसके अलावा आपको किसी जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ सकता है। साहस और पराक्रम से किए गए कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती हैं।

माह में यदि भवन वाहन इत्यादि प्राप्ति की कामना है तो वह सफल हो सकती हैं। यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ प्रतिष्ठित लोगों से संबंध होने पर अच्छा जनसंपर्क प्राप्त हो सकता है। आप शिक्षार्थी हैं तो उच्च शिक्षा प्राप्ति का योग बन रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप कोई सरविस प्राप्ति के लिए तैयारी कर रहे हैं तो इस माह में सफल हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed