फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अक्टूबर: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नए महीने का पहला हफ्ता

Mon, 01 Oct 2018 10:04 AM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Vikas Shekhawat Updated Mon, 01 Oct 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: weekly horoscope 1 october to 7 october first week of october month

अक्टूबर महीने का पहला सप्ताह सभी राशियों पर क्या असर डालेगा। आगे की स्लाइड में पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल...

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 1 october to 7 october first week of october month
aries - फोटो : aries

साप्ताहिक मेष राशिफल
इस हफ्ते आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहनों से अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। क्योंकि इस सप्ताह उनसे किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व तो बना रहेगा लेकिन जैसा पहले भी बताया है आपको किसी से भी व्यर्थ लड़ाई-झगड़े से बचना होगा, अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं और आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी चिंता का विषय बना रह सकता है। आपका आपकी माता जी के प्रति स्नेह बढ़ेगा और आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के लिए समय वृद्धि कारक है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर चल रहा है उन्हें इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। आपका किसी स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह आपके हित में ही होगा। वाद-विवाद अथवा कोर्ट कचहरी के मामले में विजय मिल सकती है। ख़र्चों में थोड़ी वृद्धि होगी आमदनी सामान्य रह सकती है।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 1 october to 7 october first week of october month
taurus - फोटो : taurus

साप्ताहिक वृष राशिफल
इस सप्ताह आपके कार्यस्थल पर कुछ बदलाव हो सकते हैं और ऐसा संभव है कि आपको शुरुआत में उन बदलावों से सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदलेंगी और आप अपने कार्यालय में अच्छे पलों का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए और किसी भी व्यक्ति की गारंटी लेने से बचें। संतान के लिए बेहतरीन समय रहेगा और इस दौरान आप उनकी गतिविधियों से पूर्ण रुप से संतुष्ट भी रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय मूल्यवान है और इस दौरान उन्हें उनके प्रयासों का उचित परिणाम प्राप्त होगा और वे भविष्य की योजनाओं के लिए अधिक स्फूर्तिवान बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है और उन्हें सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आप के लिए आवश्यक है। क्योंकि इस दौरान कोई रोग आप को अपनी चपेट में ले सकता है। पिता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनसे अपने संबंधों को सामान्य बनाए रखें। आमदनी सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए अपने फाइनेंस का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 1 october to 7 october first week of october month
gemini - फोटो : gemini

साप्ताहिक मिथुन राशिफल
इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे और अपने कुछ पुराने रिश्तो के कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रखें कोई भी विधि अथवा कानून विरुद्ध कार्य ना करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुख और शांति से भरपूर रहेगा और आपकी माता जी भी अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगी। आपको अपने परिवार में सुख की प्राप्ति होगी और आप अधिकांश समय परिजनों के साथ बिताना पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और अपने ऑफिस में आपके काम को सराहना मिलेगी। आपकी आमदनी में भी अच्छा इज़ाफा हो सकता है। आप अपनी विद्या और ज्ञान के बल पर अच्छा धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। बासी, अधिक तेल-मसालेदार भोजन से बचें। आपकी संतान इस समय में प्रसन्न रहेगी और अपनी हर गतिविधि में अच्छा प्रदर्शन करेगी जिससे आपको गर्व भी महसूस होगा। विद्यार्थियों को विद्या के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है और इस दौरान उनकी स्मरण-शक्ति में जबरदस्त वृद्धि होगी। आप कोई कर्ज चुकाने में सफल होंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अचानक धन हानि के उपरांत धन लाभ की स्थिति बनेगी।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 1 october to 7 october first week of october month
cancer - फोटो : cancer
साप्ताहिक कर्क राशिफल

इस सप्ताह आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी हो जाएगी जिससे आप बहुत प्रसन्न होंगे और साथ ही आपको अच्छा धन लाभ भी होगा। कार्य क्षेत्र के लिए समय बेहतरीन रहेगा और आप अपने ऑफिस में पदोन्नति के हकदार बनेंगे। आपकी सैलरी में भी वृद्धि हो सकती है। घर परिवार का वातावरण बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है और परिवार में उत्सव का माहौल होगा। इसके साथ साथ कोई मांगलिक कार्य भी घर पर हो सकता है जिसके कारण सभी परिजन खुश होंगे। भाई-बहनों के लिए अच्छा समय है और वह अपने-अपने क्षेत्रों में उन्नति प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और आप उनकी हर चाल को नाकाम कर देंगे। विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा और उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है लेकिन उसके लिए अधिक मेहनत भी करनी होगी। अपनी संतान के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा और वह पूर्ण रूप से ऊर्जावान रहेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करते हैं तो व्यवसाय में लाभ होगा लेकिन दूसरी ओर आपके साझेदार से आपकी कहासुनी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed