{"_id":"5b1117154f1c1ba66e8b5a5c","slug":"monthly-rashifal-june-horoscope-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जून में होगा कई ग्रहों का राशि परिवर्तन, पढ़ें मासिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
जून में होगा कई ग्रहों का राशि परिवर्तन, पढ़ें मासिक राशिफल
Content Partner: Astrosage
Published by: Prateek Ranjan
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मई की तरह जून का महीना कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिए अहम रहने वाला है। जून में सूर्य, मंगल अपनी राशि बदलेंगे। वहीं शनि और गुरु अपनी राशि में गतिशील रहेंगे। सभी राशियों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
2 of 13
यह माह आपके लिए अनुकूल फलदायक रहेगा। हालांकि इस समयावधि में आपके स्वभाव में कुछ उग्रता आ सकती है। अटके हुए काम सम्पन्न होंगे और लोगों से अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। वाद विवाद से बचने की कोशिश करें। कारोबारी वर्ग के लिए समय शुभ फलप्रद बन रहा है। अचानक धन हानि भी हो सकती है। इस महीने आपको सावधान रहना होगा।
3 of 13
यह माह आपके लिए कुछ हद तक राहतकारी सिद्ध हो सकता है। जोश और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव होगा। विगत कुछ समय से चली आ रही प्रतिकूलताओं से भी राहत मिलेगी। कार्यों में आ रहे अवरोध दूर होंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय उत्तम फलकारी बना हुआ है। हालांकि इस अवधि में स्थानान्तरण आदि के योग भी बन रहे हैं, लेकिन यह स्थानान्तरण आपके हित में रह सकता है। इस महीने रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में नया काम मिल सकता है। फायदा भी हो सकता है। इन दिनों में आपको दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। इन दिनों में आपको अधिकारियों से सहयोग भी मिलेगा। संतान संबंधी मामलों में आपका तनाव बढ़ सकता है। पराक्रम और उत्साह के चलते आप कार्यों में अपेक्षित प्रगति पाने में सफल रहेंगे। दोस्तों और सम्बन्धियों का सहयोग मिलेगा। किसी बहुप्रतीक्षित अभिलाषा के पूर्ण होने से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। इस समय आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर भी जा सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
यह महीना आपके लिए अनुकूल फलदायक रहेगा। आकस्मिक रूप से लाभ और उपलब्धि प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी अटके हुए कार्य से परेशान हैं तो इस माह वो पूरा हो सकता है। पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्घि से संबंधित योजनाओं का निर्माण होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। इनकम बढ़ सकती है। संपत्ति संबंधी मामलों में भी सफलता मिल सकती है। नए लोगों से मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।