सभी 12 राशियों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा। किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसके हाथ आएगी निराशा। आइए जानते हैं।
दिसंबर मासिक राशिफल 2018: साल का आखिरी महीना किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
दिसंबर मेष राशिफल
इस माह आत्म सम्मान में वृद्धि होने के साथ साथ कार्य क्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना है। आय के साधन बनते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में वातावरण सुखद हो सकता है। विशिष्ट योजनाओं को क्रियान्वित कर सकते हैं। यह माह आपके लिए साहस और उत्साह भरा हो सकता है। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने से कामयाबी मिलने की संभावना है। क्योंकि मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। गंभीरता के साथ किए गए कार्यों से लाभ अच्छा प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह उन्नति दायक हो सकता है क्योंकि शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है। जो व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है। आप जिस किसी क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे हैं उस में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी नए कार्यों का शुभारंभ हो सकता है या किसी भी तरह के कामकाज को लेकर यात्राएं सफल हो सकती हैं। बाहर की यात्रा तथा कामकाज से संबंधित कोई समझौता सफल हो सकता है। इस माह में दांपत्य जीवन भी बेहतर हो सकता है।
दिसंबर वृष राशिफल
इस माह में कुछ बिगड़े हुए काम बनने की संभावना पाई जाती है। अपने पुरुषार्थ एवं पराक्रम से उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। क्योंकि शुक्र स्वयं तुला राशि का गोचर में संचरण कर रहा है जो आत्मविश्वास से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका प्रयास सफल हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां सुदृढ़ हो सकती हैं। शत्रु आपको अंदरुनी समस्या उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे परंतु सफलता उन्हें नहीं मिलेगी। आप सूझ बूझ के साथ किसी भी कार्य को करते हैं तो समय के अनुसार अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है। इस माह में आप कोशिश करें कि किसी तरह के अनावश्यक उलझन में न पड़ें। अपने कार्य को सही दिशा देने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। समस्या उत्पन्न हो सकता है। इस माह में कामकाज को विस्तार देना या किसी तरह के कार्यों को गति देना सामान्य हो सकता है। क्योंकि शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो कार्य व्यवसाय के लिए तथा भाग्य उन्नति के लिए बहुत अच्छा नहीं है।
दिसंबर मिथुन राशिफल
आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति हैं। आपकी सोचने और समझने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता भी अच्छी पाई जाती है। इस माह में आपको फाइनेंसियल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन संग्रह करने के मामले में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति में भी विलंब तथा बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपके सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर नहीं होंगे। इसलिए आपको अपने सगे संबंधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होती है। आप अपने किसी कार्य व्यवसाय में अपने सगे संबंधियों को शामिल न करें। अन्यथा किसी तरह का विश्वासघात होने की संभावनाएं बन सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। यदि आप सर्विस करते हैं इस माह में आपको उच्च पद प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। किसी प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होने की संभावना बनती है। साहस और पराक्रम से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रहा है। गाड़ी और घर लेने का प्रयास सफल हो सकता है।
दिसंबर कर्क राशिफल
इस माह में अनावश्यक सोच बढ़ने के कारण मानसिक परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं। सोचने समझने तथा निर्णय लेने की क्षमताओं पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ बिगड़े हुए कार्य बनने की संभावना पाई जाती है। आलस्य और उत्तेजना आपको हमेशा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आलस्य और उत्तेजना को त्यागना आपके लिए बेहतर हो सकता है। सम्मान की दृष्टि से यह माह आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है। आप जिस किसी कार्य को कर रहे हैं उसमें कामयाबी मिलने में विलंब हो सकता है। सामाजिक मान सम्मान प्रतिष्ठा में कमी महसूस की जा सकती है। धन अचल संपत्ति की दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है। आपके सगे संबंधियों से संबंध भी बेहतर होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो करियर के दृष्टि से भी काफी अच्छा समय हो सकता है। इस माह के उत्तरार्द्ध में स्थितिया और बेहतर हो सकती हैं और आपको पद पोजीशन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आपके अधिकारियों से तथा आपके सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध हो सकते हैं और काम काज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।