{"_id":"62413bc9924658648b637981","slug":"monthly-horoscope-april-2022-masik-rashifal-march-prediction-for-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monthly Horoscope : अप्रैल में 9 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, ऐसे में जानिए सभी के लिए कैसा बीतेगा महीना, पढ़ें अप्रैल मासिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Monthly Horoscope : अप्रैल में 9 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, ऐसे में जानिए सभी के लिए कैसा बीतेगा महीना, पढ़ें अप्रैल मासिक राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
मासिक राशिफल: एक ही महीने में सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन करना एक बड़े बदलाव को दर्शाता है। इतने बड़े ग्रही परिवर्तन का प्रभाव आगे आने वाले कई महीनों तक दिखेगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष
मेष राशि के जातकों को अप्रैल मास में अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलने की बहुत जरूरत रहेगी। साथ ही साथ आपको अपने वाणी और व्यवहार पर भी नियंत्रण करना होगा। माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको परिश्रम के अनुपात कम फल की प्राप्ति होगी। माह के दूसरे सप्ताह में थोड़ी स्थिति में सुधार आएगा। इष्ट-मित्रों और सगे संबंधियों के सहयोग से इस दौरान रुके हुए कुछ कार्य पूरे होंगे। आजीविका व्यापार में वृद्धि होगी। सेहत की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा, लेकिन माह के मध्य में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप किसी के बहकावे में आने से बचें और अपने बुद्धि - विवेक से निर्णय लें। साथ ही साथ खान-पान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। किसी ऐसी जगह पर धन निवेश करने से बचें जहां जरा सा भी जोखिम होने की आशंका हो। इस दौरान आपके स्वजनों से तकरार हो सकती है। कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपको समय पर धोखा दे सकता है। इस दौरान धन संबंधी समस्याएं भी बनी रहेंगी। माह के उत्तरार्ध में धर्म-कर्म में ज्यादा मन लगेगा। इस दौरान धार्मिक यात्रा संभव है। इस माह आपको अपने प्रेम संबंधों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी बात को लेकर आपकी लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। ऐसे में उसके साथ जरूरत से ज्यादा तर्क-वितर्क करने से बचें। सुखी दांपत्य जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। पिता की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय : लक्ष्मीनारायण की प्रतिदिन साधना करें और गुरुवार के दिन बृहस्पति संबंधी चीजों का दान करें।
2 of 12
- फोटो : amar ujala
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह मास उत्तरार्द्ध की अपेक्षा पूर्वार्द्ध में अधिक शुभता और सफलता लिए रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में बॉस की तारीफ मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको करिअर और कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ होगा। ऐसे में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को मास के पूर्वार्द्ध में ही संपन्न करने का प्रयास करें। जो लोग अविवाहित हैं, मास के मध्य में उनकी शादी में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी आपको तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान किसी भी निर्णय को लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी प्रयोग करें। मास के उत्तरार्द्ध में कठिन परिश्रम करने पर ही कार्य विशेष में सफलता के योग बनेंगे। इस दौरान यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले खुलासा न करें अन्यथा विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। विदेश से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को मास के मध्य में अप्रत्याशित सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा।
उपाय : स्फटिक के शिवलिंग की प्रतिदिन पूजा करें और अपनी जेब या फिर पर्स में एक चांदी का टुकड़ा रखें।
3 of 12
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना शुभता और सौभाग्य लिए है। इस मास आप अपनी वाणी और व्यवहार के माध्यम से अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। माह की शुरुआत में करिअर या कारोबार के संबंध में की गई यात्रा आपको बड़ी सफलता और लाभ दिलाएगी। हालांकि यात्रा के दौरान आपको खाने-पीने से जुड़ी चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति अधिक सुदृढ़ होगी। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। माह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इस दौरान घर में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के योग बनेंगे। किसी भी बड़े निर्णय लेते समय सहोदर भाई-बहनों की ओर से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह मास भी शुभता लिए है। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जाएगी। पहले से प्रेम संबंध में हैं तो संभव है कि आपके प्रेम को परिजन स्वीकार करते हएु उस पर विवाह की मुहर लगा दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें। गण्पति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल मास के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। महीने की शुरुआत में किसी के बहकावे में आने से बचें और कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें। इस दौरान सगे-संबंधियों और इष्ट मित्रों की ओर से मन मुताबिक सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। माह के दूसरे सप्ताह परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी यात्रा करना पड़ सकता है। इस दौरान व्यवसाय में मनचाहा आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम करना होगा। किसी भी सूरत में अपने पराक्रम और धैर्य को बनाए रखें और आलस्य से बचें। असंमजस की स्थिति में किसी प्रिय या फिर शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। माह के पूर्वार्ध में भले ही चीजें आपके मन मुताबिक न हों लेकिन उत्तरार्ध में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इष्ट-मित्रों के साथ मिलकर कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी। सेहत की दृष्टि से यह समय सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। हालांकि किसी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें और धन खर्च करते समय अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर निर्णय लें। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय : शक्ति की साधना करें और कन्याओं को मीठी वस्तु और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल मास की शुरुआत में इष्ट मित्रों और परिजनों आदि का पूरा सहयोग मिलेगा और इस दौरान मनचाहे काम समय पर पूरे होंगे। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। सहोदर भाई-बहनों के साथ मिलकर कार्य करने से शुभता और लाभ में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। मास के मध्य में किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय अधिक सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान जल्दबाजी में किसी बड़ी गलती होने की आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी पक्ष आपको अपने लक्ष्य से भटकाने या फिर आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान इष्ट-मित्रों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। मास के उत्तरार्ध में स्थितियां बदलती हुई नजर आएंगी और एक बार फिर आपका कामकाज पटरी पर आने लगेगा और इष्ट-मित्रों के साथ भी गलतफहमियां दूर होंगी। इस दौरान प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे और सेहत भी सामान्य रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल में रोली और अक्षत डालकर अघ्र्य दें और पीले चंदन अथवा केसर का तिलक लगाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।