Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 28 March 2022: मिथुन राशि वालों की होगी आर्थिक तरक्की, मीन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग यदि अपने पिताजी की सलाह पर चलेंगे, तो वह वह लाभ अवश्य कमाएंगे। माता जी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी और आप अपने कुछ जरूरी कार्यों की ओर भी ध्यान नहीं देंगे। आपके अंदर जो बोलने की कला है, वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी, इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे, जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको आशातीत सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप उन्हें कहीं पिकनिक पर भी लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। आपको आज अपने भविष्य में लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा होगा, जिसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे लोग यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो यह उनके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने के लिए रहेगा, इसलिए आपको किसी भी कोर्ट-कचहरी के मामले को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। यदि कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा। आज आपको आपका उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। संतान से यदि आपने कुछ उम्मीद की थी, तो वह आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ भी मिलेगा और अपने पार्टनर के ऊपर विश्वास और गहरा होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्य की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। आपके सामने व्यापार में कुछ चुनौतियां आएंगी। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बाहर निकल सकेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, लेकिन ध्यान रहे, आपकी ज्यादा दखलंदाजी से लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।