Monthly Horoscope April 2021: करियर,आर्थिक और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा अप्रैल का महीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि के लिए अप्रैल का महीना छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद आपके जीवन में नए अवसर और नई उपलब्धियां लेकर आ रहा है। माह के प्रारंभ में ही पद और प्रतिष्ठा के साथ नई और बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वकालत, राजनीति और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। यदि आपके करिअर या कारोबार में कोई अड़चन आ रही थी तो 10 अप्रैल के बाद पाएंगे कि उससे जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो रही है।
कार्यक्षेत्र में आपको सीरियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि इस बात का पूरा ख्याल रहे कि आपकी वाणी से ही आपके न सिर्फ काम बनेंगे बल्कि आपकी वाणी के चलते बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। ऐसे में सौभाग्य का पूरा साथ पाने के लिए 14 अप्रैल के बाद इस बात का खूब ख्याल खें। करिअर हो या कारोबार या फि प्यार सोच-समझकर ही बोलें और भावना में बहकर कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करने में दिक्कत आये। विदेश से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को अपेक्षित लाभ होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम सबंधों में मजबूती आयेगी। यदि आप को जीवनसाथी या लव पार्टनर की तलाश थी तो इस माह के अंत तक आपका इंतजार खत्म हो सकता है। आय के मुकाबले इस माह आपका खर्च ज्यादा होगा। ऐसे में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण पाना होगा अन्यथा माह के अंत तक आपको उधार मांगने की भी नौबत आ सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में आपका परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी भी विवाद को सुलझाने में किसी वरिष्ठ की सलाह या मध्यस्थता लाभकारी रहेगी।
वृषभ राशि के जातकों की माह की शुरुआत में परिजनों, स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अरसे से अटके कार्यों में गति आयेगी। आपसी रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों का समय अनुकूल रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। पूर्व में किए गये निवेश का लाभ होगा। किसी मांगलिक या शुभ कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। हालांकि नौकरी में खूब सोच-समझकर बदलाव करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
10 अप्रैल के बाद भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे और कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आयेगा। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद होगी। हालांकि इसी दौरान मौसमी एवं वायरस संबंधी बीमारी से बच कर रहें। किसी भी तरह की लापरवाही करन से बचें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें। माह के उत्तरार्ध में अपने जीवनसाथी अथवा लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।
कार्यक्षेत्र में अपनी अधीनस्थों को मिलाकर कार्य करने पर सफलता निश्चित है। इस दौरान आपको अचानक से धन की प्राप्ति होगी। बाजार में अटका धन निकल सकता है। वाहनों, भूमि, अचल संपत्ति के रूप में कुछ नए निवेश या नए परिवर्तन होने की भी उम्मीद है। हालाँकि, जैसा कि बारहवां घर व्यय का प्रतिनिधित्व भी करता है, ऐसे में इस अवधि के दौरान आवेगी ख़रीददारी करने से सावधान रहें। बड़े व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यापारियों को अत्यधिक लाभ होगा। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी।
मिथुन मासिक राशिफल
अप्रैल माह के शुरुआत में आपको बहुत ही सावधानी के साथ अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों की बातों में न आकर स्वयं के विवेक से कार्य करें। इस दौरान दूसरों के बहकावे में न आएं और न ही अपने मन में किसी भी प्रकार के निराशा के भाव उत्पन्न होनें दें। दूसरों के उकसावे में आने की बजाय आप को अपने कार्य पर फोकस करना होगा। कोई भी बड़ा निर्णय खूब सोच-विचार कर लें। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकते हैं।
भूमि-भवन के क्रय-पिक्रय संबंधी निर्णय लेते समय किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। किसी भी सौदे को फाइनल करने से पहले कागज संबंधी आपैचारिकताएं जरूर पूरी कर लें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कठिन करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। माह के मध्य में परिजनों के संग घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी सहभागिता हो सकती है। यह समय करियर और व्यवसाय की दृष्टि से भी अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको जीवन में नए अवसर की प्राप्ति होगी।
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर के साथ तालमेल बिठाते हुए आप आप अपने कार्य को सिद्ध कर सकते हैं। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जुड़े कारोबारियों को अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा। मार्केटिंग एवं लाइजनिंग करने वालों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ साबित होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। दांपत्य जीवनम में मधुरता आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो यह समय सही रहेगा।
कर्क मासिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों को माह के प्रारंभ में आलस्य का त्याग करके अपने कार्य पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। पूरे मनोयोग से कार्य करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। भाग्य भरोसे बैठे रहने पर कुछ भी हाथ नहीं लगने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही का फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करने पर ही सफलता प्राप्त होगी।
माह के दूसरे सप्ताह में परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या विवाद हो सकता है। किसी भी समस्या को हल करते समय दूसरों की भावनाओं की अनदेखी न करें। साथ ही यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखेें, अन्यथा आपको परेशान होना पड़ सकता है। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से ज्यादा खर्च करने पर मन खिन्न रहेगा। यदि आप किसी योजना या कारोबार में बड़ी राशि निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक बार किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर ले लें।
माह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। यदि जाना आवश्यक हो तो अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। घर हो या आफिस किसी से बात करते समय अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। लोगों के साथ मर्यादित आचरण करें अन्यथा अपयश मिल सकता है। वहीं पुरानी कड़वाहट को भुलाते हुए परिजनों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने से आपकी ताकत बढ़ेगी। अप्रैल माह में छोटी-मोटी नोक-झोंक की अनदेखी करें तो दांपत्य एवं प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर भी खूब प्राप्त होंगे।