फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Libra Monthly Horoscope September 2026 tula masik rashifal September monthly rashifal in hindi

तुला राशि के जातक इस माह मेहनत और सावधानी के साथ आगे बढ़ें, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

Mon, 31 Aug 2026 02:04 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 31 Aug 2026 02:04 PM IST
सार

तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना मेहनत और सावधानी के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। यदि आप अपने काम को संयमित तरीके से करेंगे तो उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Libra Monthly Horoscope September 2026 tula masik rashifal September monthly rashifal in hindi
September Monthly Horoscope - फोटो : AI

विस्तार

तुला राशि वायु तत्व की संतुलनप्रिय, सौम्य और न्यायप्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक व्यवहारकुशल, आकर्षक व्यक्तित्व वाले और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं। ये लोग जीवन में सामंजस्य बनाए रखना पसंद करते हैं और हर परिस्थिति को समझदारी से संभालने की क्षमता रखते हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और वैभव का कारक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


तुला राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार

तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना मेहनत और सावधानी के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। यदि आप अपने काम को संयमित तरीके से करेंगे तो उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों और स्वजनों का सहयोग आपको राहत देगा। नौकरीपेशा लोगों के अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। काम के सिलसिले में होने वाली यात्राएं थकान देने वाली हो सकती हैं, लेकिन अंत में लाभकारी साबित होंगी। माह के मध्य में सरकारी या प्रशासनिक मामलों में विनम्रता से काम लें। कारोबारियों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए और पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
माह के पूर्वार्ध में प्रियजनों और परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए नकारात्मक सोच से दूरी बनाएं और अपनों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह समय सामान्य रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
मध्य सितंबर में काम की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान परेशान कर सकती है। इस दौरान बेवजह किसी से उलझने से बचें। सरकारी या प्रशासनिक मामलों में जल्दबाजी न करें। पर्याप्त आराम लें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें।


उपाय
प्रतिदिन स्फटिक के श्री यंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed