सोमवार के सितारे चमकाएंगे किन राशि वालों की किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
वृष राशिः कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है
आज आपकी मानसिक ऊर्जा चरम सीमा पर रहेगी। आपको मुश्किलें भी अवसर के रूप में दिखेंगी और ये आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मुश्किलों से लड़ने का आपका ये स्वभाव आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। ये अपनी पहले से चली आ रही समस्याओं को हल करने का समय है।
आज हालात कुछ ऐसे होंगे कि आप अपने प्यार को भरपूर रूप से नही पा सकेंगे, उन हालात पर काबू पाने के लिए अपने अहम को एक तरफ करके जिंदगी का भरपूर आनन्द अनूभव करें। आप अपने चाहने वाले के साथ मस्ती का अनुभव करेंगे।
यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं में संलिप्त जातकों के लिये आज का दिन लक्ष्यों की प्राप्ति करने वाला हो सकता है।
जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा। ध्यान रखें कि आप अपने हाथ अच्छी तरीके से धोएं, और किसी भी वस्तु को मुंह में ना डालें, क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। ऐसी बीमारीयां आपको शरीर के अंदर नुकसान दे सकती हैं।
मिथुन राशिः आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा
साथी से मिलने के उपरान्त आये परिवर्तनों से अपने साथी को अवगत कराने का यही उत्तम समय है, जिसके फलस्वरूप आप दोनों ही उमंगों से भरपूर जिंदगी का सफर तय करने में सक्षम हो सकेंगे। आज आप अपने प्यार का इजहार अपने साथी के सम्मुख कर दें।
यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिये है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिध्दि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है।
आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें ना हो सकें। ये समय सभी को प्रभावित करने का है, तो अपना श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिये, चल पड़िये।
आज आप खुश हैं। सब आपके अनुसार चलेगा। आपनी इच्छा और संयम से आप खुद के लक्ष्य और कम्पनी के लक्ष्यों की भी प्राप्त करेंगे। इस समय आप कुछ व्यायाम करें और खुद को स्वस्थ रखें।
कर्क राशिः काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा
अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है।
कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।
कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जायेगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। इसका आनंद उठाइए आखिर यह आपकी लम्बी और कड़ी मेहनत का फल है।
आज आप महसूस करेंगे कि आपका दृढ़-निश्चय और दिमाग आपको कुछ बीमारियों से उभरने में सहायक है, चाहे वह किसी भी प्रकार का दर्द हो। आपको एहसास होगा कि डॉक्टर द्वारा बताया गया उपचार और दृढ़ निश्चय आपकी किसी भी चोट को भरने में सहायक हैं। आप अपनी मानसिक शक्ति को अनदेखा ना करें।
सिंह राशिः आज का दिन भाग्यशाली है
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के साथ किसी बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं और वहां बैठ कर गप्पें मार सकते हैं। आजका दिन आराम करने के लिए अच्छा है।
आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा है। आप अपने करीबी लोगों के साथ यादगार पल बिताएंगे। अपने दिमाग को बोझिल करने वाले सभी कामों को भूलकर दोस्तों के साथ मौज मस्ती कीजिए।
यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जायेगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। जो भी हो, घर खरीदने के मामले में आज आपको बड़ा अच्छा फल दिखेगा।
सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए। आलस से दूर रहें।