ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध तुला राशि की यात्रा समाप्त करके 06 नवंबर की शाम 04 बजकर 25 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 27 नवंबर की सुबह 05 बजकर 53 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन प्रभाव बैंकिंग सेक्टर्स, विद्यार्थियों और युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका वृश्चिक का गोचरकाल कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
{"_id":"654881a97e811b63130cb77f","slug":"mercury-transit-in-scorpio-2023-know-astrological-predictions-for-all-zodiac-signs-news-in-hindi-2023-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercury Transit 2023: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mercury Transit 2023: बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Mon, 06 Nov 2023 11:34 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
mercury transit 2023: बुध ग्रह शुभ और फल देने वाले अच्छे ग्रह माने गए हैं। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे घर में होते हैं उन्हे जीवन में सफलता, बुद्धि, विवेक और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध के अशुभ प्रभावस्वरूप आपको चर्म रोग और पेट संबंधी विकार से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और घर आएं। न्यायिक मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह से अप्रत्याशित रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेंगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। अत्यधिक खर्च की और यात्रा के कारण आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें, विवादों से दूर रहें। सामान चोरी होने से बचाए। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में भी प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, विशेष करके स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामलों से भी अप्रिय समाचार मिल सकते हैं सावधान रहें। हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। नए अनुबंधों भी पर हस्ताक्षर नियम और शर्तों को जांच पड़ताल करके ही करें। ननिहाल पक्ष से रिश्ते मजबूत होंगे और सहयोग के भी योग हैं।

कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगति आएगी। प्रेम-विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।