फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (6-12 Nov): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Mon, 06 Nov 2023 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Nov 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 nov 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी व्यक्ति विशेष के साथ हुआ विवाद आपकी चिंता का कारण बनेगा। स्वजनों के साथ भी तर्क-वितर्क हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें और अपने अधिकारियों को मिलाकर चलें। साथ ही साथी मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर आपके काम में बाधा डालने की जुगत लगाते रहते हैं। करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में परिवार के संतान से जुड़ी चिंता सताएगी।

इस दौरान आपका ध्यान अपने लक्ष्य से हटकर बेवजह की चीजों में लगा रहेगा। आकस्मिक खर्चें भी आपकी चिंता का कारण बनेंगे। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिलना प्रारंभ होंगे। जिसके बाद आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर धीरे-धीरे आ रही है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। यह समय पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए गुडलक लिए रहने वाला है। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। सत्ता-सरकार के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 nov 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
इस सप्ताह वृष राशि वाले जातकों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे काम को निबटाने के लिए ज्यादा भागदौड़ और परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको घर में स्वजनों से और कार्यक्षेत्र में सीनियर से सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता भी आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप रोजी-रोजगार ढूढ़ रहे हैं तो आपको इसे पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। किसी बड़ी आवश्यकता की पूर्ति के लिए उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में दिक्कत हो सकती है।

इस सप्ताह बाजार में खुद की साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। इस दौरान आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है या फिर आपकी जिम्मेदारियों में आमूलचूल बदलाव हो सकता है। अनचाही जगह पर अचानक से तबादला होने पर आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में किसी बुजुर्ग महिला की सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। हालांकि इस दौरान आपको अपने खानपान और सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। उतार-चढ़ाव भरे इस सप्ताह में आपका लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 nov 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनूकूल रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलते हुए नजर आएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह की शुरुआत में ही आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी यात्राएं होंगी। विदेश यात्रा भी संभव है। खास बात ये कि ये सभी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगे। इस दौरान आप यदि अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता प्राप्त हो सकती है। वैसे तो यह पूरा सप्ताह आपक लिए शुभ है लेकिन किसी भी योजना में धन निवेश करते समय किसी शुभचिंतक की सलाह लेना उचित रहेगा। यदि आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आपका लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा। आपको महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है।

सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय कामना पूरी हो सकती है। खास बात यह कि इससे आपको खासा लाभ भी होगा। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को माता या फिर ननिहाल के यहां से विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी लम्हे बीतेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 nov 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के  जातकों के लिए इस सप्ताह इस बात का खूब ख्याल रखना होगा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। इस सप्ताह आप आपको जल्दबाजी से बचना होगा और अपने सभी काम को बेहद सावधानी और समझदारी के साथ करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। आप चाहे नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर कारोबारी, आपको इस सप्ताह किसी भी प्रकार के शार्टकट या फिर नियम-कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

सप्ताह के मध्य में अचानक से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद हो सकते हैं। जिन्हें निबटाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह चोट-चपेट लगने की आशंका है, ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं। साथ ही साथ यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा तो वहीं परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रह सकता है।

इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में आई तेजी का लाभ मिलेगा तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए धन लाभ दिलाने वाला रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। तीज-त्योहार के दौरान जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाएं तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 06 to 12 nov 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपका जुड़ाव किसी बड़े प्रोजेक्ट से हो सकता है या फिर कहें आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि यदि आप इसका अच्छी तरह से निर्वहन नहीं करते हैं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। ऐसे में इस सप्ताह जो भी काम हाथ में लें उसे बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। कोई भी बड़ी डील या निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

सप्ताह के मध्य का समय सेहत की दृष्टि से उत्तम नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने के चलते शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट झेल सकते हैं। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज की थकान बनी रह सकती है। इस दौरान स्थायी संपत्ति में कुछ फेरबदल होने की नौबत आ सकती है। आप अपने घर की साज-सज्जा करवा सकते हैं या फिर उसमें आमूलचूल बदलाव करवाने की शुरुआत कर सकते हैं। जिसके लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। मनचाही सफलता के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर दुराव हो सकता है। आपसी प्रेम को बढ़ाने और संबंध मजबूत बनाने के लिए गलतफहमियों को संवाद से दूर करें। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed