{"_id":"640c2b80d2774e6f420d53a1","slug":"mercury-transit-in-meen-2023-budh-ka-gochar-know-about-impact-on-all-12-zodiac-signs-2023-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercury Transit 2023: बुध का मीन राशि में गोचर ,जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mercury Transit 2023: बुध का मीन राशि में गोचर ,जानिए 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?
Sat, 11 Mar 2023 12:49 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:49 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2023: बुध बुद्धि के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पति होता है। बुध ग्रह उत्तर और कुबेर देवता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रहों के राजकुमार बुध 16 मार्च को कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे है जो कि उनकी नीच राशि है। बुध बैंकिंग, कला, लेखन के अलावा व्यापारी वर्ग के भी कारक हैं। ऐसे में बुध जब एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं तो उनके गोचर का व्यापक असर होता है। तो आइये समझते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। अब बुध का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा। बुध के गोचर से आपको अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। इस दौरान विदेश में काम कर रहे जातकों को कोई समस्या आ सकती है। बुध के इस गोचर काल में आपको त्वचा से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। इस गोचर काल में अगर आप अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इस निर्णय को कुछ समय तक टाल देना बेहतर रहेगा।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव के स्वामी होते हैं और उनका गोचर अब आपके एकादश भाव में होगा। बुध का आय भाव मे गोचर शुभ परिणाम लेकर के आने वाला होगा। इस समय आपको अपने मित्रों की तरफ से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। इस समय आप किसी स्टार्टअप में निवेश भी कर सकते है। इस समय मीडिया और जनसंचार से जुड़े जातक अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। अगर आप शिक्षा या लेखन से जुड़े है तो आपको इस समय सम्मानित किया जा सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध लग्न तथा चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और उनका गोचर अब आपके दशम भाव से होने जा रहा है। इस गोचर के कारण आपको अपने कार्य स्थल पर बेहद सावधान रहना होगा। नीच के बुध के गोचर के कारण आपको शत्रु के द्वारा परेशान किया जा सकता है। इस समय शरीर में आलस्य की प्रधानता हो सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी पर भरोसा न करें। इस समय आप अपनी मां की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब उनका गोचर आपके भाग्य स्थान से होगा। बुध का यह गोचर आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा और आपकी धार्मिक यात्राएं होगी। इस समय जीवन में आध्यात्म और दर्शन का बड़ा गहरा प्रभाव रहेगा। छात्र वर्ग के लिए यह अवधि बेहद अनुकूल रहने वाली है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने के मौके बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए विस्तार के मौके आ सकते हैं।