ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध धनु राशि की यात्रा समाप्त करके आज (13 जनवरी 2020) दिन में 11 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां ये 31 जनवरी की प्रातः 04 बजकर 51 मिनट तक विचरण करेंगे। उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ बुध के द्वारा निर्मित धनु राशि पर मारकयोग भी समाप्त हो जाएगा। बुध मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी होते हैं, मीन राशि इनकी नीच संज्ञक, एवं कन्या राशि उच्च संज्ञक राशि है। इनके राशि परिवर्तन से बनने वाले योगों का प्रभाव जातकों पर प्रत्यक्ष दिखाई पड़ता है। अतः मकर राशि में बुध के गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। नाम राशि के अनुसार इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
बुध ने किया मकर राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए होगा चमत्कार
पं जयगोविंद शास्त्री
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन