फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश, किसके लिए शुभ और कौन रह सकता है परेशान

Tue, 24 Nov 2020 12:05 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 24 Nov 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
mercury transit 2020 budh transit in scorpio effect of all zodiac signs
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्र पुत्र बुध 28 नवंबर की सुबह 7 बजे तुला राशि की यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 दिसंबर दोपहर 11 बजकर 35 मिनट तक विराजमान रहेंगे उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है ये बुध को अपना शत्रु मानते हैं। अतः इस राशि में बुध बहुत सहज नहीं रहेंगे। इसलिए पृथ्वी वासियों को इनके गोचर का अप्रत्याशित परिणाम मिलने वाला है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचसंज्ञक कह गए हैं जबकि कन्या राशि इनकी स्वराशि तथा उच्चराशि संज्ञक है। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।





ज्योतिष गणना (23 से 29 नवंबर): राशिनुसार जानिए इस सप्ताह किस दिन रहें जरा बचके...

mercury transit 2020 budh transit in scorpio effect of all zodiac signs
राशि

मेष राशि
राशि से आठवें भाव में बुध का गोचर आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति विपरीत प्रभाव कारक रहेगा। चर्म रोग, एलर्जी, पेट संबंधी विकार, तथा दवाओं के रिएक्शन का खतरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। भारतीयों को परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। अपने ऊपर आलस्य हावी ना होने दें और भाईयों से मतभेद भी न बढ़ने दें।

mercury transit 2020 budh transit in scorpio effect of all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
राशि से सप्तम भाव में बुध का गोचर मिलाजुला फल देगा। हो सकता है ससुराल पक्ष तथा दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट भी आए किंतु व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। नए अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करने के योग। विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होने का संकेत। मकान अथवा वाहन क्रय का संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। किसी भी तरह की योजना तब तक गोपनीय रखें जब तक वह पूर्ण ना हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit 2020 budh transit in scorpio effect of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में राशि स्वामी बुध का जाना किसी न किसी तरह से स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव डालेगा ही पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का कारण भी बन सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी दान-पुण्य भी करेंगे। कष्ट कर यात्रा के योग। अधिक खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
mercury transit 2020 budh transit in scorpio effect of all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
राशि से पंचम भाव में बुध का गोचर शिक्षा-प्रतियोगिता सफलता के साथ में कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा, इसलिए पढ़ाई में आलस्य बिल्कुल न आने दें। व्यापारियों के लिए गोचर बेहतरीन रहेगा आय के स्रोत बढ़ेंगे। सफलता में वृद्धि तो होती रहेगी फिर भी साझा व्यापार करने से बचें। किसी भी तरह के अनुबंध पर नियम और शर्तों को पूरी तरह पढ़ लेने के बाद ही हस्ताक्षर करें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed