मई महीने में ग्रहों की चाल कैसे होगी और इसका असर सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा। मई के महीने में आपके लिए कौन-सा दिन कैसा रहेगा। इन सभी का ज्योतिष विश्लेषण कर रहे हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं जयगोविंद शास्त्री।
मेष राशि- आरंभिक ग्रह गोचर के सुपरिणाम आपके लिए शुभ रहेंगे। कार्यक्षेत्र का भी विकास होगा जिसके परिणामस्वरूप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे और मकान वाहन से संबंधित चिंताओं का भी निवारण होगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना सफलता दायक रहेगा। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं, तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में परिवर्तन से उतार-चढ़ाव बढ़ेगा। 8 और 9 तारीखें अशुभ।
वृषभ राशि- संपूर्ण मई के महीने में आपका ग्रह गोचर अनुकूल ही रहेगा फिर भी आरंभ में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे किसी अन्य देश की नागरिकता के लिए भी यदि आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए माह और बेहतर रहेगा। 20, 21 तारीखें अशुभ।
मिथुन राशि- आपके लिए मई का माह काफी मिलाजुला फलकारक रहेगा। आमदनी बढ़ती रहेगी किंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से समय प्रतिकूल रह सकता है इसलिए इसके प्रति सजग और संवेदनशील रहें। कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें, प्रयास करें कि अपना काम निपटायें और सीधे घर आएं। अपने ऊपर आलस्य न हावी होने दें तथा कोई भी कार्य जब तक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। 8 और 9 तारीखें अशुभ।
कर्क राशि- मई माह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी सूझबूझ एवं कुशल रणनीतियों का उपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी और कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही पद और गरिमा की भी वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन अथवा स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 15, 16 तारीखें अशुभ।