Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक राशिफल मई 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे

Fri, 01 May 2020 05:46 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 01 May 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Masik Rashifal May 2020 know prediction of your zodiac sign
जनवरी मासिक राशिफल 2020 - फोटो : rashifal

मई 2020 कैसा रहेगा आपके लिए, यह सवाल आपके दिलो-दिमाग में कौंध रहा होगा। आप सोच रहे होंगे कि मई महीना क्या आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा या फिर जिंदगी ऐसी ही चलती रहेगी। इन सभी सवालों का जवाब आपको इस मासिक राशिफल में मिलेगा। पढ़ें अपनी चंद्र राशि पर आधारित इस महीने का राशिफल और जानें मई माह में क्या कहता है आपका भाग्य।

Trending Videos
Masik Rashifal May 2020 know prediction of your zodiac sign
राशि
मेष मासिक राशिफल

इस अवधि में आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होने के कारण आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके फलस्वरुप मनोबल में वृद्धि होगी। मास आरम्भ में अपना ध्यान लक्ष्यों पर केन्द्रित रखें। मध्य अवधि में नियोजन की कमी से योजनाओं के कार्य में विलम्ब हो सकता है। विदेशी योजनाओं पर धन विनियोजन लगाना उचित नहीं है। मास अंत में अपने अनुभव व योग्यता का कुशलता से प्रयोग करने पर विदेश से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। व्ययों में अनियमितता की स्थिति बनी रहेगी। आपकी संतान का शिक्षा में कम मन लग सकता है। इसके फलस्वरुप आप अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने लगेंगे। आपका सारा ध्यान अपने भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते सुधारने में लग सकता है। परिवारिक कारणों से आपके प्रेम संबन्ध प्रभावित हो सकते है। प्रणय संबंधों  में प्रेम एव  भावनाओं की कमी की संभावनाएं भी बनी हुई है। इस अवधि में आपके मित्र आपकी मित्रता के स्थान पर अपने कार्यों को अधिक महत्व दे सकते हैं। इस अवधि में विपरीत लिंग द्वारा कष्ट प्राप्ति के योग बने हुए हैं। मास के मध्य भाग में आपको अपने साथी के धोखे का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में स्थिति में बदलाव होगा, तथा ऐसे में रिश्ते व प्रेम के शुभ योग बनेंगे। इस समय में आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। इस माह मुख्यत: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक चिन्ताओं में कमी रहेगी। मास मध्य में आपकी सेहत नाजुक रह सकती है। मास के अंत में स्वंय को दुर्घटनाओं से बचा के रखना उचित होगा। संतान के बदलते व्यवहार को समझने के लिए उसकी भावनाओं को ध्यान में रख कर विचार करें। इसके अतिरिक्त स्वयं को निराशा से बचाए रखें।

Masik Rashifal May 2020 know prediction of your zodiac sign
राशि
वृष मासिक राशिफल

छिपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयो में देरी करने से बचें। व्यावसायिक क्षेत्रों से संबन्धित कोर्ट कचहरी मामलें लम्बें खींच सकते हैं। व्ययों पर नियन्त्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति को सहयोग प्राप्त होगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मेहनत में कमी करने से बचना हितकारी सिद्ध होगा। मास अंत के आते आते वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगीI बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है। जीवन साथी के साथ आपके विवाद बढ़ सकते हैं। इस तनाव को दूर करने के लिये आपको पहले से अधिक समय परिवार को देने का प्रयास करना चाहिए। मध्य अवधि में परिवार में सुख - शान्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। इस समय में आपके जीवन साथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। मित्रों पर विश्वास करने से आपके परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। स्थिति को फिर से अनुकुल होने में समय लग सकता है। व्यस्तता के कारण प्रेम संबन्धों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही हैं। जीवन साथी का सहयोग इस अवधि में आपके साथ मित्रवत बना रहेगा। प्यार और रिश्ते बनाने में इस समय आप शीघ्रता करने से बचें। रिश्ते बनाने के बाद इन्हें पूरा समय दें, व निभाने का प्रयास करें। इस मास में आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जाएंगे। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख -शान्ति का अनुभव करेंगे। परन्तु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Rashifal May 2020 know prediction of your zodiac sign
मिथुन
मिथुन मासिक राशिफल

इस मास आर्थिक स्त्रोत से लाभ आपको बाधित होकर प्राप्त होंगे। इस अवधि में आत्मविश्वास का भाव होने के कारण कार्यों के मध्य की बाधाओं में कमी होगी। इसके अंतिम भाग में जोश - उत्साह से अपने कार्यों को सफल करेंगे। जोखिम व साहसिक कार्यो को करना भी इस समय में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परन्तु शत्रुओं से इस अवधि में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस समय में आपकी व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बौद्धिक कार्यों से अधिक मेहनत का भाव आपकी सफलता में रहेगा। इस मास में परिवारिक सुख - समृद्धि में वृद्धि होगी। संतान के द्वारा आपके सम्मान में कमी हो सकती है। आपकी संतान स्वभाव वश शीघ्र क्रोध करती है। इसलिये स्थिति को नियन्त्रित करने के लिये आप स्वयं क्रोध न करें। माता के साथ आपके संबम्ध मास मध्य के समय में कुछ समय के लिये मधुर नहीं रहेंगे। इस मास में आपके प्रेम संबन्ध मध्यम स्तर के रहेंगे। इस अवधि में आपके कारण प्रेम संबन्धों में स्नेह - सहयोग की कमी हो सकती है। इन संबन्धों में कहीं न कहीं आपके अहंम भाव आने से कष्ट बढ़ सकते हैं। इस मास के मध्य भाग में आपका सकारात्मक दृ्ष्टिकोण बना रहेगा। इस अवधि में आत्मविश्वास की अधिकता आपको निराशा की स्थिति से बचा सकती है। मास के मध्य भाग में मन व्यर्थ के विषयों में भटकने की संभावनाएं बना रहा है। 

विज्ञापन
Masik Rashifal May 2020 know prediction of your zodiac sign
राशि

कर्क मासिक राशिफल
इस अवधि में आर्थिक स्थिति में नियमित सुधार होगा। व्यावसायिक समझौते होने से शत्रुओं में कमी होगी। आर्थिक लेन-देन बने रहेगे। समय पर लाभ व आमदनी की के अवसरों बनेंगे। सहयोगियो व अधिकारियों का सहयोग इस समय में आपके साथ सकारात्मक बना रहेगा। यह माह आपके परिवार के लिये सुख-समृ्द्धि लेकर आया है। इस अवधि में पारिवार के लोग उत्सव में एकत्र हो सकते हैं। अभी तक दांपत्य जीवन में जो परेशानियां बनी हुई थीं, उन सभी का इस अवधि में अंत होकर ग्रहस्थ जीवन में सुख के योग बनेंगे। आपके अपनी माता के साथ संबन्ध सामान्य होंगे परन्तु पिता के साथ समंधों में खटास आ  सकती है। मास के मध्य में धन संबन्धी विषय आपके परिवारिक सुख में कमी कर सकते हैं। मास के अंत की अवधि में जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभों को भी बल मिलने कि संभावनाएं हैं। आपकी व्यस्तता अन्यत्र विषयों में होने के कारण आपके प्रेम संबन्धों की मधुरता में कमी आयेगी। इस मास स्वास्थ्य उत्तम रहने के योग बने रहे हैं। इस अवधि में आप के स्वभाव में दया का भाव कुछ कम हो सकता है। अपने लाभों को अधिक महत्व देने के कारण दूसरों के हितों की उपेक्षा हो सकती है। इस स्वार्थ भावना को अपने से शीघ्र से शीघ्र दूर करना उचित होगा। मध्य अवधि में पारिवारिक मतभेद आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed