फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक राशिफल जून 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे

Mon, 01 Jun 2020 08:53 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 01 Jun 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Masik Rashifal June 2020 know prediction of your zodiac sign
जून मासिक राशिफल 2020 - फोटो : अमर उजाला

जून 2020 कैसा रहेगा आपके लिए, यह सवाल आपके दिलो-दिमाग में कौंध रहा होगा। आप सोच रहे होंगे कि यह महीना क्या आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा या फिर जिंदगी ऐसी ही चलती रहेगी। इन सभी सवालों का जवाब आपको इस मासिक राशिफल में मिलेगा। पढ़ें अपनी चंद्र राशि पर आधारित इस महीने का राशिफल और जानें जून माह में क्या कहता है आपका भाग्य।

Masik Rashifal June 2020 know prediction of your zodiac sign
मेष मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मेष मासिक राशिफल

व्यर्थ की बातों में ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व ऊर्जा को बनाए रखने से उतम सिद्ध हो सकता है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस अवधि में लिए गए निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आप उच्चाभिलाषी हो सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार इस अवधि में लाभ के स्रोत बनेगें। मास के अंत में आपकी मेहनत, कार्य की कुशलता रंग लाएगी। इस अवधि में इससे पूर्व किए गए कार्यों से लाभ मिलने आरम्भ हो जाएंगे। नौकरी में बदलाव किया जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके साथ पूर्ण बना हुआ है। मास के अंत में प्रेम संबंधों में बनी कष्टकारी स्थिति में सुधार आना आरंभ हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश भ्रमण के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। इसके अतिरिक्त साथी मित्र को लेकर घूमने-फिरने की योजना भी आपकी खुशी बढ़ा सकती है। इससे संबंधों में एक नई ऊर्जा आएगी।

 

Masik Rashifal June 2020 know prediction of your zodiac sign
वृष मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
वृष मासिक राशिफल

मास के आरंभिक समय में नौकरी में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। इस मास में आपको अधिक ऊर्जा व उत्साह की आवश्यकता होगी। फिर भी पराक्रम से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभों के प्रति इस समय आपका व्यवहार, संघर्ष सकारात्मक बना हुआ है। व्यावसायिक कार्यों के लिए दूर-दराज की यात्राएं भी आप कर सकते हैं। निपुणता एवं दूरदर्शिता से आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है। आरंभ में आय के स्रोत मंद गति से लाभ देगें। परिवार में खुशी के समारोह संपन्न होने से परिवार को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परंतु यह अवधि दांपत्य जीवन के लिए सुखद नहीं रहेगी। मित्र आपके सुख में कमी का कारण बन सकते हैं। मास के मध्य में पारिवारिक विषयों पर आपके व्यय बढ़ेंगे। मास के अंत में माता-पिता से संबंधों में सुधार होगा। शुरु के समय में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मध्य भाग में यात्राओं में व्यस्त होने के बाद आप आराम करना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Rashifal June 2020 know prediction of your zodiac sign
मिथुन मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन मासिक राशिफल

विषम परिस्थितियों में भी आप सफलता का मार्ग खोज लेंगे। मास के अंत में आप नौकरी में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा आपके अधिकारियों का सहयोग आपके साथ बना हुआ है। इस अवधि में लाभ प्राप्ति के उत्तम योग बने हुए हैं। इन लाभों में वृद्धि करने के लिए आप को प्रशासनिक क्षेत्रों में सुधार करें। महीने के मध्य में आपके साहस में कुछ कमी रहेगी। इसके अलावा इस अवधि में नेतृत्व क्षमता में भी कमी हो सकती है। इसके फलस्वरुप यह संभावित है कि योजनाओं का कार्य सुचारु रुप से न चल पाए। इस मास के  मध्य की अवधि आपके परिवार के लिये उतम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख-शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस समय में आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। इन मतभेदों को शीघ्र से शीघ्र दूर करने का प्रयास करें। इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगी। इस मास में आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जाएंगे। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख-शांति का अनुभव करेगें। परंतु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन
Masik Rashifal June 2020 know prediction of your zodiac sign
कर्क मासिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क मासिक राशिफल

इस मास आपके रुके हुए कार्यों को कुशलता से पूरा कर पाएंगे। प्रशासनिक कार्य में आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। अपनी टीम के लक्ष्यों को पूरा करने में आप अहम भूमिका निभा सकते हैं। वृद्धि में मित्रों व यात्राओं की अहम भूमिका रहेगी। साझेदारी कार्यो में धोखे मिल सकते हैं। कार्यों में कम रुचि आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने पर आय में मनोवांछित फायदा प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलने के योग बन रहे हैं। मास के अंत में अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो पाएंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विशेष कार्य पूर्ण होगें। मास के आरंभ में प्रेम संबंध विवाह संबंधों में बदल सकते हैं। पर इसके बाद के समय में व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही हैं। अल्पकालीन मित्रता बनकर समाप्त हो सकती है। आप स्वभाववश शीघ्र मित्रता कर लेते हैं। मास के आंरभ में विदेशों में नई मित्रता आरंभ हो सकती है। मास के मध्य में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग इस अवधि में आपके साथ मित्रवत बना रहेगा। प्यार और रिश्ते बनाने में इस समय आप शीघ्रता करने से बचें। रिश्ते बनाने के बाद इन्हें पूरा समय दें व निभाने का प्रयास करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed