फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर मासिक राशिफल: साल के अंतिम महीने में बदलेगा आपका भाग्य

Mon, 02 Dec 2019 06:40 AM IST
रुस्तम राणा पंडित राम मनी पांडे, ज्योतिषाचार्य
पंडित राम मनी पांडे, ज्योतिषाचार्य Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 02 Dec 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
Masik Rashifal December 2019
दिसंबर मासिक राशिफल

पढ़ें दिसंबर 2019 का मासिक राशिफल और जानें इस महीने किन राशि वालों की बदल रही है तकदीर। 

Masik Rashifal December 2019
rashi

मेष
मेष राशि वालों के लिए वर्ष का अंतिम महीना अच्छा बीतेगा। पिछले माह के मुकाबले इस महीने आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि अर्थ संबंधी मामलों में आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। इस महीने आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आप क़ारोबार से जुड़े हैं तो उसमें आपको मुनाफ़ा होगा। अगर आप अपने कारोबार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अच्छा है। नौकरी-पेशा में इस माह काम का दबाव रहेगा। हालांकि आप में से कुछ जातकों को अपने घर समय बिताने का अवसर मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सरकार की ओर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

Masik Rashifal December 2019
rashi
वृष
दिसंबर महीना वृष राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस महीने कार्य क्षेत्र में तरक्की हो सकती है। कारोबार में मुनाफा कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बॉस आपके काम से ख़ुश रहेगा। इस समय आपकी सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। आपका आर्थिक जीवन ख़ुशहाल रहेगा। परंतु आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है। घर के ज़रुरी ख़र्चों में आपका अधिक धन ख़र्च होगा। इसके अलावा आप अपने भौतिक सुख-संसाधनों पर अधिक ख़र्चा करेंगे। साल के अंत में घर वालों, करीबी मित्र या रिश्तेदारों के साथ समय बिताना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Rashifal December 2019
rashi
मिथुन
कार्यक्षेत्र के लिए साल का अंतिम माह अच्छे संकेत दे रहा है। व्यापार के मुनाफे को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। अगर आप शेयर बाज़ार में निवेश करना चाह रहे हैं इस महीने कर सकते हैं। अच्छा मुनाफा होगा। धन बचत की सोच रहे हैं तो संभव नहीं है। इस महीने आपके खर्चों में इजाफा होगा। छात्रों के लिए यह महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। विवाह समारोह में रहना हो सकता है। अगर आप दांपत्य जीवन में हैं तो जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। लेकिन इस बीच आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए योग व ध्यान का सहरा लें। 
विज्ञापन
Masik Rashifal December 2019
rashi
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कम अनुकूल है। इस महीने आपको धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही उठापठक से मानसिक तनाव रहेगा। मन में अशांति का भाव रह सकता है। किसी तरह की बेचैनी भी रह सकती है। आर्थिक जीवन भी सामान्य रहेगा। लेकिन आपको इस महीने किसी से तोहफा मिल सकता है। पारिवारिक  जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। माता-पिता से किसी बात को लेकर बहसबाजी भी हो सकती है। दांपत्य जीवन में रिश्ते को संभाल कर चलना होगा। जीवनसाथी आपसे किसी बात की डिमांड कर सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। बस अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed