फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Asta : जून में गुरु ग्रह होंगे अस्त, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Fri, 30 May 2025 07:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 30 May 2025 07:23 AM IST
सार

Guru Asta In Mithun Rashi: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है, जो ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। इस वर्ष गुरु का मिथुन राशि में अस्त होना कुछ राशियों के लिए करीब 27 दिनों तक शुभ फल और बम्पर लाभ लेकर आएगा।

विज्ञापन
Jupiter gets Asta on June 12 these zodiac signs may get lucky in hindi
jupiter in gemini - फोटो : adobe stock

Jupiter Combust In Gemini: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है और यह ग्रह भाग्य, समृद्धि, ज्ञान और सम्मान का कारक होता है। गुरु ग्रह लगभग 1 साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, लेकिन इस वर्ष गुरु की गति सामान्य से दोगुनी होगी, जिससे वह एक वर्ष में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे।


Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर इन राशियों की बदलेगी किस्मत, होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं और अक्तूबर क इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान गुरु ग्रह 12 जून को सायं 07:37 बजे अस्त हो रहे हैं और 9 जुलाई तक इसी अवस्था में रहेंगे। करीब 27 दिनों तक कुछ राशियों के जातकों को बम्पर लाभ मिल सकता है। गुरु का अस्त होना सामान्यतः कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं, कौन सी राशियां इस अवधि में लाभान्वित हो सकती हैं।
Surya Shani Yuti: 3 जून को शनि-सूर्य योग लाएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Jupiter gets Asta on June 12 these zodiac signs may get lucky in hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि में गुरु बृहस्पति तीसरे भाव में विराजमान हैं, जो सामान्यतः ज्यादा शुभ नहीं माना जाता। लेकिन इस बार गुरु के अस्त होने से आपकी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव संभव हैं। सबसे पहले, आपके जीवन से धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जा और तनाव कम होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे, जिससे परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। मानसिक रूप से आप ज्यादा सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के अवसर बढ़ेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और मुश्किल समय से निकलकर आपकी किस्मत चमकने लगेगी। इस समय अपने आप में विश्वास रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें, क्योंकि यह समय आपके लिए विकास और उन्नति का है।

Jupiter gets Asta on June 12 these zodiac signs may get lucky in hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
मकर राशि के लिए गुरु छठे भाव में अस्त हो रहे हैं, जो आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों मामलों में लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। इसके साथ ही पुराने कर्ज या वित्तीय बाधाओं से मुक्ति मिलने की संभावना है। सरकारी कामों में रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा और लंबे समय से चली आ रही अड़चनें दूर होंगी। संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी और उनकी प्रगति देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अनुकूल रहेगा। अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य पर काम करें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter gets Asta on June 12 these zodiac signs may get lucky in hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं को धैर्य और समझदारी से हल करना जरूरी होगा। शेयर मार्केट या निवेश के मामले में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, जल्दबाजी में फैसले न लें। उधार लेने या देने से बचें ताकि अनावश्यक वित्तीय नुकसान से बचा जा सके। खर्चों पर नियंत्रण रखें और गैरजरूरी खर्चों से बचने की कोशिश करें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन सही दिशा में प्रयास करने से ये परेशानियां दूर होंगी। इस समय संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी है ताकि लाभ की संभावना बनी रहे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed