ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का हर राशि पर विशेष प्रभाव माना जाता है, और साहस व पराक्रम के कारक ग्रह मंगल की यह चाल आगामी दिनों में कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। मंगल ग्रह जल्द ही अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं, और यह गोचर खासतौर पर करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 5 जुलाई 2026, रविवार के दिन दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी को चंद्रमा का नक्षत्र माना जाता है, और मंगल का यहां प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से खास संयोग बना रहा है। मंगल ग्रह 24 जुलाई 2026 तक इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे, इसके बाद वे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस पूरी अवधि के दौरान मंगल का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं इन चारों राशियों पर मंगल के इस गोचर का क्या असर रहने वाला है।
Mangal Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में मंगल की एंट्री, मेष समेत इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
Mangal Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में मंगल के गोचर से मेष समेत 4 राशियों को करियर के क्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता, धन लाभ के भी बन रहे हैं योग। जानें ज्योतिष के अनुसार पूरी जानकारी और अपनी राशि पर पड़ने वाला असर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन