फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुख-वैभव के दाता ग्रह शुक्र हुए वक्री, जानें किन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा लाभ ?

Sat, 03 Oct 2026 05:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

venus vakri 2026: पंचांग के अनुसार, 3 अक्तूबर को शुक्र ग्रह तुला राशि में वक्री होंगे जिससे कुछ राशि वालों को करियर, कारोबार और धन-संपदा में अच्छा लाभ मिलेगा। 
 

विज्ञापन
venus vakri 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
शुक्र वक्री 2026 - फोटो : अमर उजाला
Venus Vakri 2026: शनिवार, 3 अक्तूबर 2026 को शुक्र अपनी स्वराशि तुला में वक्री हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम, और सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र की वक्री अवस्था करीब 42 दिनों तक रहेगी, फिर 14 नवंबर 2026 को मार्गी यानी सीधी चाल से चलने लगेंगे। शुक्र के वक्री होने पर आर्थिक फैसलों और करियर से जुड़े मामलों में आपको ज्यादा ध्यान रखना होगा। शुक्र के वक्री होने पर इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशि वालों को करियर-कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत हैं। 
venus vakri 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
शुक्र की वक्री चाल कन्या राशि वालों के लिए शुभ और आर्थिक मामलों के लिहाज से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण साबित होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ और नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। कारोबार में आपको पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। आय के नए-नए रास्ते तलाशने में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। 
venus vakri 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर शुक्र के वक्री होने का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए वक्री शुक्र करियर और धन के मामलों में नए तरह के अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ नई भूमिका मिलने की अच्छी संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आने वाले समय में आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आय में इजाफे का योग बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus vakri 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र वक्री चाल अच्छा और शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे और आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। 
विज्ञापन
venus vakri 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को करियर-कारोबार में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों संग अच्छा सहयोग मिलेगा। नए-नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार दिखाई देगा और आप सुख-सुविधाओं में अच्छा खासा धन खर्च करने में कामयाब होंगे। कारोबार में आपको पुराने संपर्को का लाभ मिलेगा। 

शुक्रादित्य राजयोग से बदलेगा भाग्य, 17 अक्तूबर से इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed