फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग

Sun, 02 Mar 2025 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 06:31 AM IST
सार

March Grah Gochar 2025: मार्च 2025 में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने जा रहा है, जिनका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
March Grah Gochar 2025 These Zodiac Sign May Get Immense Wealth Lucky Zodiac Sign Aries Tula
मार्च माह के गोचर - फोटो : amar ujala

Zodiac Wealth Predictions: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोचर का सीधा संबंध ग्रहों की चाल और राशियों से होता है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे गोचर कहा जाता है। ग्रहों का गोचर न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन बल्कि देश-दुनिया के हालात पर भी गहरा प्रभाव डालता है। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। मार्च 2025 में कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने जा रहा है, जिनका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।



March 2025 Vrat Tyohar List: होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक सभी प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

March Ekadashi 2025: मार्च में कब-कब है एकादशी? यहां देखें तिथि और महत्व

Pradosh Vrat: मार्च में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानें तिथि और महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त

Holi 2025: इस साल होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव

March Grah Gochar 2025 These Zodiac Sign May Get Immense Wealth Lucky Zodiac Sign Aries Tula
मार्च माह के गोचर - फोटो : अमर उजाला

मार्च में 5 ग्रहों का गोचर
शुक्र ग्रह - 2 मार्च को मीन राशि में वक्री होंगे।
सूर्य ग्रह - 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।
बुध ग्रह - 15 मार्च को मीन राशि में वक्री होंगे।
बुध का अस्त होना - 17 मार्च को बुध मीन राशि में अस्त होंगे।
शनि ग्रह - 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
इन ग्रहों के गोचर से 5 राशियों के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनकी किस्मत मार्च के महीने में बदलने वाली है। 

March Grah Gochar 2025 These Zodiac Sign May Get Immense Wealth Lucky Zodiac Sign Aries Tula
मार्च माह के गोचर - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मार्च का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। इस महीने कर्मफल दाता शनि और सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर गोचर करेंगे और युति बनाएंगे। इससे आपको काम-काज में अच्छी सफलता मिलेगी। खासतौर पर यदि आपका व्यवसाय तेल, खनिज, लोहा, पेट्रोल या सूर्य देव से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ होगा। इसके अलावा, आपको अपने तकनीकी ज्ञान से भी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह समय उन्नति और लाभ का रहेगा। साथ ही, इस महीने आपको पैतृक संपत्ति का भी सुख मिल सकता है, लेकिन कुछ पारिवारिक मतभेद भी हो सकते हैं, खासकर पिता के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
March Grah Gochar 2025 These Zodiac Sign May Get Immense Wealth Lucky Zodiac Sign Aries Tula
मार्च माह के गोचर - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
मार्च का महीना कर्क राशि वालों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। जैसे ही शनि का गोचर होता है, आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान, सूर्य और शनि की युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगी, जिससे आपको किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को ट्रांसफर के योग बन सकते हैं, और इससे करियर में अच्छे अवसर आएंगे। इसके अलावा, व्यापारियों को भी धनलाभ होगा और आप देश-विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
March Grah Gochar 2025 These Zodiac Sign May Get Immense Wealth Lucky Zodiac Sign Aries Tula
मार्च माह के गोचर - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी मार्च का महीना अनुकूल साबित हो सकता है। शनि और सूर्य की युति धन भाव में होने से इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। रुके हुए पैसे वापस मिलने के योग हैं और आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपको पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल मिलेगा। इसके अलावा, सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को सफलता मिलने के योग हैं, और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आपके नए संबंध स्थापित होंगे और भविष्य में आपको इनसे लाभ मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed