फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Vakri 2024: मंगल ग्रह की उल्टी चाल से इन राशियों को मिलेगा लाभ, करियर और व्यापार में भी होगी तरक्की

Wed, 13 Nov 2024 03:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 13 Nov 2024 03:46 PM IST
सार

Mangal Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के प्रभाव का विशेष महत्व होता है, और यह अपने स्वभाव और कुंडली में स्थितियों के आधार पर जातक को फल प्रदान करते हैं। 

विज्ञापन
Mangal Vakri 2024 these zodiac signs will get benefits know kab honge Mangal Vakri
Mangal Vakri 2024 - फोटो : amar ujala

Mangal Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के प्रभाव का विशेष महत्व होता है, और यह अपने स्वभाव और कुंडली में स्थितियों के आधार पर जातक को फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी होकर गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।



पंचांग के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल भी जल्द गोचर करने वाले हैं। वह 7 दिसंबर 2024 को सुबह 05 बजकर 01 मिनट पर वक्री होंगे।ज्योतिष गणना के अनुसार 24 फरवरी 2025, सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और उन्हें मेष व वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को जोश, उत्साह, ऊर्जा, क्रोध, भूमि, रक्त और लाल रंग का कारक माना जाता है। कुंडली में उनके शुभ स्थिति में होने पर जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं, और वह ऊर्जावान रहता है। ऐसे में यह मंगल का  गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी होने वाला है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Mangal Vakri 2024 these zodiac signs will get benefits know kab honge Mangal Vakri
Mangal Vakri 2024 - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार मंगल ग्रह का गोचर आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा है। इस समय आपको कारोबार में तरक्की मिलेगी, जिससे आय के नए सोर्स बनेंगे। ऊर्जा को मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कार्य समय से पूरे होंगे, और व्यापार में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति संभव है। 

Mangal Vakri 2024 these zodiac signs will get benefits know kab honge Mangal Vakri
Mangal Vakri 2024 - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना बेहद शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों को व्यापार और रोजगार में शानदार लाभ की प्राप्ति होगी। तुला राशि के लोगों को धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Vakri 2024 these zodiac signs will get benefits know kab honge Mangal Vakri
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मंगल के वक्री होने से मीन राशि वालों के जीवन में बदलाव आ सकता है। आपके लिए यह समय सकारात्मक परिणमाों से भरा रहेगा। आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय और भी ज्यादा शुभ रहने वाला है। आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान स्वास्थ्य भी पूरा साथ देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed