फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Transit 2025: साल 2025 का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन, शनि की चाल से बदलने जा रहा है आपका जीवन

Wed, 13 Nov 2024 02:10 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 13 Nov 2024 02:10 PM IST
सार

Rashifal 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 आपके जीवन में कई बड़े बदलाव और अहम शुरुआत लेकर के आ सकता है। इस साल आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव होंगे जो आने वाले समय की रूपरेखा को तैयार करने वाले होंगे। 

विज्ञापन
shani transit in meen rashi 2025 in hindi know overall effect on world nation and all zodiac signs
Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

Rashifal 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 आपके जीवन में कई बड़े बदलाव और अहम शुरुआत लेकर के आ सकता है। इस साल आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव होंगे जो आने वाले समय की रूपरेखा को तैयार करने वाले होंगे। कुछ बड़े ग्रह गोचर आपके व्यक्तिगत जीवन को तो प्रभावित करेंगे ही बल्कि इस पूरी दुनिया में जो घटनाएं होंगी उन्हें भी प्रभावित करेंगे। 



सबसे पहले अगर अंक शास्त्र के नजरिए से देखें तो 2025 का जोड़ 9 बनता है जो की ग्रहों के सेनापति मंगल के द्वारा शासित है। मंगल क्रिया और ऊर्जा का ग्रह है। इसका मतलब है कि 2025 दुनिया के नजरिए से साहसिक निर्णय, बड़े कार्यो और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक मजबूत अभियान का वर्ष होगा। मंगल चूंकि सेनापति है इसलिए वह चुनौतियां भी लेकर के आते हैं। इसलिए मंगल की ऊर्जा को बहुत बुद्धिमानी से संभालता आवश्यक हो जाता है

shani transit in meen rashi 2025 in hindi know overall effect on world nation and all zodiac signs
Rashifal 2025 - फोटो : freepik

2025 के राजा मंगल हैं इसलिए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश और दुनिया में सेवा की कार्यवाही बढ़ जाएगी। राष्ट्र अध्यक्षों के पास साहस और पराक्रम पहले से कहीं अधिक होगा। वीरता को बढ़ावा दिया जाएगा और समस्याओं से निपटने और साहसिक कदम उठाने के लिए सरकार प्रेरित होंगी। मंगल का प्रभाव जहां एक ओर वीरता को बढ़ाता है वही संघर्ष का कारक भी बन सकता है। इसलिए राष्ट्रअध्यक्षों को शांत रहना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से बचना होगा। अगर आप शांत और गंभीर होकर कोई निर्णय लेंगे तो मंगल की उस तीव्र ऊर्जा को आप संतुलित कर पाएंगे। 

shani transit in meen rashi 2025 in hindi know overall effect on world nation and all zodiac signs
Rashifal 2025 - फोटो : अमर उजाला

29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे शनि 
अब समझते हैं कुछ ऐसे बड़े ग्रह गोचर जो दुनिया को प्रभावित करेंगे। सबसे पहले अनुशासन और कड़ी मेहनत के प्रतीक शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि भावनात्मक और आध्यात्मिक गहराई की राशि है। शनि देव जब इस राशि में गोचर करेंगे तो आध्यात्म बढ़ेगा। रचनात्मक अभिव्यक्ति भी बढ़ेगी। इस समय सरकारों को दीर्घकालिक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा जो कि समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करें। दूसरों की मदद करें। शनि देव का यह गोचर सरकारों को स्वास्थ्य जैसी चीजों पर ध्यान देने के लिए मजबूर करेगा। लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे और आध्यात्मिक विकास की चीजों को लेकर समाज के लोग जागरूक होंगे। व्यवहारिक कर्तव्य को संतुलित करना होगा और भावनाओं के साथ आपको कर्म भी करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shani transit in meen rashi 2025 in hindi know overall effect on world nation and all zodiac signs
Rashifal 2025 - फोटो : amar ujala

राहु का प्रभाव
अब बात करते हैं राहु की। भौतिक सफलता और इच्छाओं का स्वामी राहु है और राहु 18 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा जो की आपके कर्मों के परिणाम को दर्शाती है। यह राशि बदलाव की राशि है। भविष्य से जुड़ी राशि है। जब कुंभ राशि में राहु प्रवेश करेगा तो पुरानी कुछ प्रथाएं नष्ट होगी। नई तकनीक लोग अपनाएंगे। नए विचारों की खोज करेंगे।
 

विज्ञापन
shani transit in meen rashi 2025 in hindi know overall effect on world nation and all zodiac signs
Rashifal 2025 - फोटो : freepik

कुछ नए आविष्कार भी हो सकते हैं। सामाजिक परिवर्तन होगा और आईटी फील्ड में बहुत तेजी से सरकार का निवेश बढ़ सकता है। अगर आपके व्यक्तिगत जीवन की बात की जाए तो आप अब पुरानी कुछ चीजों से बाहर निकल कर कुछ अलग सोचने वाले हैं और आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। कुंभ राशि में राहु का गोचर एक नया सामाजिक दृष्टिकोण लेकर आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed