Mars Transit 2023: 13 जनवरी को मंगल होंगे मार्गी, जानिए 12 राशियों पर इसका क्या होगा प्रभाव ?
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए मंगल लग्न और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। मंगल अब आपकी राशि से दूसरे भाव में मार्गी होंगे जो कि धन भाव कहा गया है। इस भाव से वाणी, संपत्ति और संचित धन का पता लगाया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि अब आपके पंचम, अष्टम और नवम भाव पर होगी। इस गोचर काल के दौरान आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। इस समय परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी कलह हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को कठिनाई होगी। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप वाहन सावधानी से चलाए। मंगल की कृपा से इस समय अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए मंगल सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होकर अकारक होते हैं। मंगल अब आपकी राशि में ही यानी कि लग्न में ही मार्गी होंगे। लग्न से जातक के व्यक्तित्व का ज्ञान होता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि अब आपके चौथे, सप्तम और अष्टम भाव पर होगी। इस गोचर काल के दौरान आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता दिखाई पड़ सकती है। इस समय आपको अहंकार के भाव से बचना होगा। किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। अपने प्रेमी के साथ मनमुटाव से बचकर चलना होगा। गुप्त विद्या सीख रहे जातकों के लिए अच्छा समय है।
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं। मंगल अब आपकी राशि से बारहवें भाव में मार्गी होंगे। इस भाव से जातक के व्यय, विदेश और एकांत का ज्ञान होता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके तीसरे, छठे और सप्तम भाव पर होगी। इस गोचर काल में आपको अपने खर्चों पर काबू करके चलना होगा। इस समय आपको अचानक से लम्बी दूरी की यात्राएं करनी होगी। मंगल के प्रभाव से आपकी वाणी के कारण भाइयों से मनमुटाव संभव है। इस समय नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव की आशंका दिखाई दे रही है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।