Mangal Guru ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह और नक्षत्र समय समय पर राशि परिवर्तन करते हैं और साथ ही अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनाते हैं। ग्रहों के योग या युति या फिर राशि परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। जैसा कि आप जानते हैं कि 1 मई को देवगुरु बृहस्पति ने 12 वर्ष बाद वृषभ राशि में गोचर किया है। इसके बाद जुलाई के महीने में मंगल देव वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में गुरु ग्रह और मंगल ग्रह की युति बनने जा रही है जो कि 12 वर्षों बाद बनेगी। इस युति के प्रभाव से जहां कुछ राशियों को परेशानी हो सकती है वहीँ कुछ ऐसी राशियां हैं जिसको अपार सफलता के साथ धन संपदा भी प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Mangal Guru Yuti: 12 वर्ष बाद देवगुरु बृहस्पति और मंगल देव आएंगे करीब, इन राशियों की होगी चांदी
ग्रहों में सेनापति और पराक्रमी ग्रह माने जाने वाले मंगल 01 जून को अपनी स्व राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। 12 जुलाई सायं 7:00 बजे मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि में गुरु ग्रह पहले से ही विराजमान है और मंगल के प्रवेश करने से 12 साल बाद गुरु और मंगल ग्रह की युति बनेगी।
वृषभ राशि
गुरु ग्रह और मंगल ग्रह की यह युति वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होने की संभावना है। इस युति के शुभ प्रभाव से आपको अचानक से काफी समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत थे, उनको भी खुशखबरी मिलने की संभावना है। इस अवधि के दौरान वृषभ राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है, इतना ही नहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो उसमें पहले से काफी सुधार होने की संभावना है। इन सबके कारण आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी और परिवार में भी माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातको के आय स्थान में गुरु और मंगल की युति होने जा रही है जिसके प्रभाव से आपकी आय में जबरदस्त रूप से वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप काफी समृद्ध हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय में है तो उसमें भी आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। यदि आप इस दौरान कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसमें भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और मंगल ग्रह की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। सिंह राशि के जातकों के दशम भाव यानी कर्म भाव में यह संयोग बनने जा रहा है। इसलिए इस अवधि में आपको काम या कारोबार में अच्छी खासी तरक्की प्राप्त होने की संभावना है। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की और पदोन्नति के साथ मान सम्मान में वृद्धि होने के भी योग हैं। इसके साथ ही इस दौरान पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं। जो जातक बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। इस दौरान पिता के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।