फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल और गुरु की महायुति से इन 3 राशि वालों का चमकेगा समय, मिलेगी सफलता और सपने होंगे पूरे

Tue, 15 Sep 2026 11:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:36 AM IST
सार

Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026: गुरु और मंगल की युति से इन 3 राशि वालों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। जातकों को संतान और विवाह से जुड़ी बाधाओं से राहत मिल सकती है और निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। इस दौरान करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
mangal guru yuti in kark positive impact on zodiac and these will be get more benefits
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026: मंगल ग्रह 18 सितंबर 2026 को शाम 05 बजकर 03 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि, इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु और मंगल के बीच गहरी मित्रता मानी जाती है। ऐसे में चंद्रमा की राशि कर्क में गुरु और मंगल की युति का संयोग कुछ राशि वालों के जीवन में बड़ी सफलता लेकर आ सकता है। इस दौरान जातकों को अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन मिलने के साथ व्यापार विस्तार और धन से जुड़े कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से अटके कामों में गति आने और योजनाओं को सफल बनाने के भी योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।

mangal guru yuti in kark positive impact on zodiac and these will be get more benefits
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कारोबार को आगे बढ़ाने के कई अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र और व्यापार में अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। पुराने निवेश से आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके कामों में भी गति आ सकती है और कोई महत्वपूर्ण योजना पूरी होने के योग बनेंगे। इस दौरान यात्रा का मौका मिल सकता है। आप तीर्थयात्रा का भी लाभ ले पाएंगे। इस दौरान आपकी नेतृत्व झमता निखरकर सामने आएगी। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा और उनके सहयोग से भविष्य में नए अवसर मिल सकते हैं।
लकी राशियां: 12 साल बाद गुरु का होगा सिंह में महागोचर, इन 3 राशि के लोग होंगे मालामाल और चमकेगी किस्मत

mangal guru yuti in kark positive impact on zodiac and these will be get more benefits
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनेगा। इस दौरान आप अपनी प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और जरूरी कामों पर पूरा फोकस करने में सफल रहेंगे। उच्च पद बैठे लोगों से सराहना मिलेगी। परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत और सही निर्णय भविष्य में आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। 
सूर्य कन्या गोचर: 17 सितंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal guru yuti in kark positive impact on zodiac and these will be get more benefits
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय खास और लाभकारी रहने वाला है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मानसिक तनाव कम होने से आप अधिक सकारात्मक और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। इस दौरान आपके कुछ नए संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कारोबार और आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलने के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना पर आगे बढ़ने का मौका भी मिल सकता है।

18 सितंबर को नीच राशि में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 नवंबर तक इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed